Advertisement

home

एसपी ट्रैफिक पर हमले के मामले में दोषी सिपाहियों को 10 साल की सजा

बरेली।हाईवे पर अवैध वसूली करते हुए पकड़े जाने के बाद तत्कालीन एसपी ट्रैफिक कल्पना सक्सेना पर 15 साल पहले हुए हमले के मामले में एंटी करप्शन कोर्ट ने दोषियों को कड़ी सजा सुनाई है विशेष जज सुरेश कुमार गुप्ता ने सिपाही रावेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, मनोज कुमार और उनके सहयोगी चालक धर्मेंद्र को दोषी करार देते हुए 10-10 साल की सजा और 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

मामला 2 सितंबर 2010 का है, जब कल्पना सक्सेना को सूचना मिली थी कि कुछ ट्रैफिक पुलिसकर्मी बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के फरीदपुर रोड मजार के पास हाईवे पर ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। कल्पना सक्सेना तत्काल अपनी सरकारी गाड़ी से मौके पर पहुंची और देखा कि कई ट्रक सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान उन्होंने एक सफेद मारुति कार देखी, जिसमें सिपाही रविंद्र और रावेंद्र बैठे थे। जैसे ही इन पुलिसकर्मियों की नजर कल्पना सक्सेना पर पड़ी, उन्होंने सिपाही मनोज को गाड़ी स्टार्ट कर उनकी तरफ भगाने के लिए कहा।

सिपाही मनोज ने गाड़ी चलाकर एसपी को कुचलने की कोशिश की, लेकिन कल्पना सक्सेना ने जैसे ही गाड़ी में हाथ डालकर मनोज की गर्दन पकड़ने की कोशिश की, रविंद्र ने उनका हाथ पकड़ लिया और सिर पर वार करने की कोशिश की। इस दौरान गाड़ी तेज रफ्तार से बरेली की ओर दौड़ाई गई और कल्पना सक्सेना को करीब 200 मीटर तक घसीटा गया। अंततः गाड़ी को आड़ा-तिरछा चलाकर एसपी को सड़क पर गिरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल में भर्ती कराई गईं।

इस मामले में ऑटो चालक धर्मेंद्र भी शामिल था, जो सिपाही रविंद्र का सगा भाई था और ट्रकों से अवैध वसूली कर रहा था। पुलिस ने इस घटना के बाद हत्या की कोशिश, अवैध वसूली और एंटी करप्शन एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया अभियोजन पक्ष ने अदालत में 14 गवाहों के बयान पेश किए, जिनके आधार पर चारों आरोपियों को दोषी करार दिया गया। अभियोजन अधिकारी विपर्णा शर्मा और सरकारी वकील मनोज वाजपेयी ने इस मामले में अदालत में मजबूत पक्ष रखा, जिससे न्यायाधीश ने आरोपियों को कड़ी सजा सुनाई यह मामला अब तक की जांच प्रक्रिया और गवाहों के बयान के बाद अदालत में निर्णय तक पहुंचा वर्तमान में कल्पना सक्सेना गाजियाबाद में एडिशनल कमिश्नर के पद पर तैनात हैं और इस मामले में उनकी कड़ी मेहनत और संकल्प की सराहना की गई है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

6 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

7 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

9 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

17 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

21 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

21 hours ago