Advertisement

home

दाल खाने से एक ही परिवार के 12 सदस्य फूड पॉइजनिंग के हुए शिकार

 

 

विमलेश कुमार@express व्यूज

बरखेडा।नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस मे एक ही परिवार के 12 लोग हुए फूड प्वाइजन के शिकार। वही परिवार के लोगो ने बताया है कि सोमवार की रात मे उर्द और मसूर की दाल खाई थी।और खाना खाने के थोड़ी देर बाद शाम को सभी लोग सो गए थे।वही सुबह जब आँख खुली तो देखा बच्चे सहित अन्य परिवार के लोग बेहोशी की हालत मे पड़े है ये सभी लोग रहस्मयी तरीके से बेहोश हुए है। इस खबर से मोहल्ले मे सनसनी फैल गई। और आनन-फानन मे सरकारी एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल ले गए। जहा डॉक्टरो की टीम ने सभी लोगों का ईलाज कर छुट्टी दे दी है।

पूरा मामला बरखेड़ा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी कादिर अहमद पुत्र हबीब के परिवार के 12 लोग बीते सोमवार को खाना खाने के बाद लेट गए। खाने में परिवार के सभी लोगों ने दाल रोटी और चावल खाया था।वही परिवार में कदीर अहमद अपने भाई जाहिर अहमद और सगीर अहमद के साथ रहते हैं।मोहल्ले के लोगो ने बाताया तीनों भाइयों का खाना अलग ही बनता है। घर पर बहन सिम्मी पत्नी दानिश आई हुई थी। जिस कारण से पूरे परिवार ने एक साथ ही खाना खाया।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार जहीर अहमद ने दाल नहीं खाई, आलू की सब्जी से खाना खाया था। इसलिए परिवार में केवल जाहिर अहमद ही स्वस्थ है, सुबह जब परिवार के सभी लोगों को बेहोश पाया गया तब जाहिर अहमद ने किसी तरह से परिवार के सभी लोगों को सीएचसी बरखेड़ा में भर्ती कराया ।
डॉक्टर ने परिवार के 12 लोगों के बेहोश होने की वजह फूड पॉइजनिंग बताया। फूड पॉइजनिंग से बीमार होने वालों में कदीर अहमद पुत्र हबीब, तबस्सुम पत्नी कदीर अहमद, फ़रहनाज 14 बर्ष पुत्री कदीर, रिफा 8 बर्ष पुत्री कदीर, फरहाना पत्नी जहीर अहमद, सगीर अहमद पुत्र हबीब, सिम्मी पत्नी दानिश, 6 वर्षीय आलिया, 8 बर्षीय अक्सा, 5 वर्षीय अरहान, 10 बर्षीय इल्मा हैं।

सीएचसी बरखेड़ा प्रभारी डॉ लोकेश गंगवार ने बताया कि सभी मरीजों की हालत अब स्थित है। प्रथम दृष्टिता में फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

4 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

5 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

7 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

15 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

19 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

19 hours ago