Advertisement

home

11 किलो डोडा छिलका के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल 

बरेली।थाना मीरगंज क्षेत्र में एसओजी व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने 11 किलो चार सौ ग्राम डोडा छिलका एक मारुति कार से बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
थाना प्रभारी प्रयाग राज सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक आज शनिवार की दोपहर चार बजे मुखबिर की सूचना पर एसओजी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा हेडकंस्टेबिल राहुल कुमार और संजय सिपाही सुनील कुमार ने स्थानीय थाना प्रभारी को बताया कि नशा तस्कर को पकड़ना है कुछ थाने से स्टाफ चाहिए थाने से लभारी चौकी प्रभारी सूरज पाल, कस्बा इंचार्ज यतेन्द्र कुमार सिंह और उपनिरीक्षक हिरेंद्र कुमार के साथ हेडकंस्टेबिल अनुज कुमार सिपाही रजत कुमार व अमित कुमार को भेजा गया और कुलचा मजार से एक सौ मीटर दूरी पर आते एक सफेद रंग की शिफ्ट मारुति कार को रोका और तलाशी लेने पर एक बोरा से 11,400 ग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद कर सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिन्होंने अपना नाम बाबर अली पुत्र अफसर अली निवासी गांव अटरिया थाना सीबीगंज बरेली और दूसरे ने अपना नाम वसीम पुत्र अशफाक निवासी किला छावनी बरेली बताया दोनों ने पुलिस को पूंछताछ में बताया कि वह डोडा छिलका बेचने को जा रहे थे यह कार उन्होंने दिल्ली से इसी काम को खरीदी है और इससे हम यह नशीला पदार्थ बिक्री करते है। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ कर थाने लाई और संबंधित धारा में लिखापढ़ी कर दोनों का चालान सक्षम न्यायालय भेजा और कार को सीज कर दिया गया है।

Express views

Recent Posts

श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत  सुकीर्ति माधव द्वारा श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर जनपद…

13 hours ago

पीलीभीत : धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

पीलीभीत। जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस 'आजादी के अमृत महोत्सव' के अंतर्गत अत्यंत हर्षोल्लास और…

20 hours ago

पीलीभीत: हिंदू महासभा ने निकाली भव्य ‘स्वाभिमान तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर, भारत माता की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा जनपद…

22 hours ago

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा। पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार शाम चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक गंभीर…

2 days ago

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक किशोर गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर राजमार्ग पर बरखेड़ा स्थित गोपी कॉलोनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की…

2 days ago

स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई 13 बच्चे घायल

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में न्यू इंग्लैंड की स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा…

3 days ago