Advertisement

home

चाइनीज मांझे की चपेट में आईं तीन युवतियां हुई घायल, एक की आंख बाल-बाल बची


बरेली। कोतवाली क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन युवतियां घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी।
किला क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय दीपिका अपनी सहेलियों सिमरन और नंदा के साथ स्कूटी से अपने काम पर जा रही थीं। सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के पास अचानक सड़क पर लटक रहे चाइनीज मांझे की चपेट में आ गईं। हादसे में दीपिका सबसे ज्यादा घायल हुईं। स्थानीय लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मरहम-पट्टी की। प्रशासन द्वारा चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाने और इसके खिलाफ अभियान चलाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन यह मांझा अब चोरी-छिपे बाजारों में बिक रहा है। इतना ही नहीं, यह आशंका भी जताई जा रही है कि अब यह खतरनाक मांझा शहर के ही विभिन्न हिस्सों में तैयार किया जा रहा है।
बरेली में चाइनीज मांझे से होने वाली घटनाएं आम होती जा रही हैं। खासकर किला ओवरब्रिज और आसपास के इलाकों में मांझे की चपेट में आकर घायल होने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इस घटना ने फिर से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की उपलब्धता और इसका लगातार इस्तेमाल बड़ी चिंता का विषय बन गया है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

13 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

13 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

13 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

13 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago