बरेली। आंवला क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक मेडिकल स्टोर संचालक पर तेजाब से हमला किया गया जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। यह हमला एक ग्राहक के रूप में आए हमलावर ने किया, जो वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
घटना आंवला के रामनगर रोड स्थित भूतेश्वर मंदिर के पास हुई। यहां रहने वाले यादराम वर्मा आईटीआई बरेली में कार्यरत हैं, जबकि उनका बेटा अंकुश वर्मा उर्फ अंकित मेडिकल स्टोर का संचालन करता है। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे अंकुश अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक से एक युवक उतरा और मेडिकल स्टोर में आकर दवा मांगी। जैसे ही अंकुश काउंटर पर आए, हमलावर ने उनके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। हमला होते ही अंकुश दर्द से चीखने लगे, जिससे आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसी बीच हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।
तेजाब से गंभीर रूप से झुलसे अंकुश को परिजन तुरंत बरेली ले गए, जहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से एक कांच का गिलास बरामद किया है, जिसमें हमलावर तेजाब लेकर आया था। इसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी है। फिलहाल, हमले की वजह का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस इस मामले में जल्द ही गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…
पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण…
बरखेड़ा। कस्बे के मेला मैदान पर चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के…