Advertisement

home

होली और रमजान को लेकर थाने में हुई पीस कमेटी की मीटिंग

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना परिसर में सीओ हाइवे निलेश मिश्रा ने होली और रमजान के त्यौहार को लेकर दोनों समुदाय के धर्मगुरुओं साथ मीटिंग की। बैठक में सीओ हाइवे निलेश मिश्रा ने कहा कि रमजान माह शुरू हो चुका है और अबकी बार होली और रमजान के त्यौहार एक साथ पड़ रहे है ऐसे में दोनों समुदाय के लोग आपस में मिलजुलकर त्योहारों को मनाए। और उन्होंने पूर्व से चली आ रही परंपराओं का पालन करने की अपील की। साथ ही नई परंपराएं न डालने का आग्रह किया। और कहा कि यदि किसी तरह का कोई बाद विवाद या आपस में मनमुटाव हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दे। ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। और उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या पर तुरंत पुलिस को फोन कर सूचित करें। मीटिंग में विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता, ओमेंद्र सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम, जगत सिंह उर्फ सनी, गौरव मिश्रा, सभासद शराफत हुसैन, अबोध सिंह, डॉक्टर मोइन उद्दीन, इमरान अंसारी, इस्लाम वारिख, शरीफ अजहरी, सरदार अंसारी, कृष्णपाल सिंह, जुल्फ वारूल हक आदि कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख समाज सेवी, गणमान्य, लोग एवं प्रधान, बीडीसी सदस्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

8 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

12 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

12 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

12 hours ago

चेन स्नैचिंग मामले में एक बदमाश अवैध तमंचे व चेन के साथ गिरफ्तार

पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण…

14 hours ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया पूतना वध का मनमोहक मंचन, गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष

 ​बरखेड़ा। कस्बे के मेला मैदान पर चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के…

1 day ago