Advertisement

home

टेंपो पलटने से एक बच्ची की हुई मौत, कई लोग हुए घायल, मृतक के घर में मचा कोहराम

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी  झुमका चौराहे पर डिवाइडर पर टेंपो पलटने से एक बच्ची की हुई मौत। जानकारी के अनुसार थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सतुईया खास निवासी राकेश सागर अपनी पत्नी सावित्री अपने छोटे भाई देवपाल की पत्नी सुनीता देवी और उनकी तीन पुत्री समेत पूरा परिवार एक तारीख को अपने सतुईया खास गांव से कटरा के पास सैंजना गांव में अपनी रिश्तेदारी में भात देने एवं किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां तीन दिन रुकने के बाद आज मंगलवार को चौथे दिन टेंपो में बैठकर अपने घर वापस आ रहे थे। तभी झुमका चौराहे पर टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइड पर चढ़कर पलट गया। इस दौरान देवपाल सागर की पुत्री पल्लवी उम्र 6 वर्ष की मौके पर मौत हो गई और उसकी मां सुनीता देवी के हाथ में गंभीर चोटे आई इसी तरह टेंपो में बैठे अन्य यात्री भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस में टेंपो का अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैसे ही यह खबर मृतक के परिजनों एवं ग्राम वासियों को हुई तो मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन एवं एवं ग्रामीण वासी मौके पर पहुंचे। गांव के ही प्रमुख समाजसेवी जगतपाल सिंह ने बताया अपने ताऊ राकेश एवं अन्य के साथ रिश्तेदारी में गई मासूम बच्ची की मौत हो गई और बताया कि मृतक के पिता देवपाल सागर पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी पत्नी सुनीता अपनी तीनों पुत्री यों के साथ गांव में रहकर अपने बच्ची यों का देखभाल कर लालन पालन करती है। आज मंगलवार को रिश्तेदारी से वापस आते समय झुमका चौराहे पर टेंपो पलटने से उनकी बेटी पल्लवी की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी पत्नी और बच्चे घायल हो गए।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

12 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

12 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

13 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

13 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago