Advertisement

home

लूट में शामिल 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक फरार

बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25,000 रुपये के इनामी बदमाश शेर सिंह उर्फ शेरा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, तीन खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, दो सोने की बालियां और 28,300 रुपये बरामद किए हैं। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25,000 रुपये के इनामी बदमाश शेर सिंह उर्फ शेरा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, तीन खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, दो सोने की बालियां और 28,300 रुपये बरामद किए हैं।
मंगलवार को फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट और चोरी के दो अपराधी हाईवे की ओर जा रहे हैं। जिनमें से कुछ को पहले ही इज्जतनगर और भुता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवाब देते हुए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। इस दौरान शेर सिंह उर्फ शेरा के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथी राहुल शर्मा उर्फ टीनू मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

अपराधी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज

गिरफ्तार किए गए आरोपी 25 वर्षीय शेर सिंह उर्फ शेरा के खिलाफ अलग-अलग थानो में पहले से कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से एक तमंचा (315 बोर), तीन खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस, दो सोने की बालियां, 28,300 रुपये नकद बरामद किए हैं।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
इंस्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, एसएसआई बलवीर सिंह, दरोगा योगेश कुमार, पुनीत मेहरा, पंकज कुमार हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल मोहित कुमार, इरशाद शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि फरार बदमाश की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Express views

Recent Posts

अचानक लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल राख 

बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…

18 hours ago

बरेली: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को साइकिल पंचर कर सैफई भेजने की दी चुनौती

जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…

23 hours ago

पीलीभीत: तुष्टिकरण से बढ़ा आतंकवाद, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य:CM योगी

पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…

23 hours ago

सीएम के दौरे से पूर्व एक बार फिर नजरबंद हिन्दू नेता पंकज शर्मा, अपनी ही सरकार में अपमानित महसूस कर रहे हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…

24 hours ago

पुलिस मुठभेड़ में कुंडल लूट का आरोपी घायल गिरफ्तार, तमंचा और लूटा गया कुंडल बरामद

बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…

1 day ago

हादसा: धनेटा रेलवे फाटक पर नेपाल जा रही बस खड़े ट्रक में घुसी, 1 की मौत, 2 दर्जन घायल

बरेली।हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार तड़के बरेली के…

1 day ago