Advertisement

home

ADG, कमिश्नर, IG, DM, SSP ने त्यौहारों को लेकर की बैठक

बरेली । रमजान व होली और ईद के त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध पीस कमेटी की बैठक अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक डॉ0 राकेश सिंह, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की उपस्थिति में आज पुलिस लाइन के रविंद्रालय सभागार में संपन्न हुई।
▶️ *अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा ने कहा* सर्वप्रथम होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने पर बरेली जनपद के लोगों द्वारा स्वेच्छा से जुमे की नमाज का समय थोड़ा देर से करने और इसी दिन निकाले जाने वाले जुलूसों का समय थोड़ा जल्दी किए जाने जिससे दोनों ही कार्य सकुशल सम्पन्न हो कि भूरी-भूरी सराहना की और कहा कि उक्त सराहनीय प्रयास का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे प्रदेश स्तर पर शांति और सौहार्द की नजीर बने।
▶️ *मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कहा* कि आागामी त्यौहारों को अच्छी प्रकार से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारी की गयी है। आप लोगों के द्वारा भी सहयोग व समझदारी भी प्रदर्शित की जा रही है यह बहुत अच्छी बात है। जो लोग रंग खेलना चाहते हैं उसी के साथ खेले, हानिकारक रंग, कीचड़ आदि का प्रयोग ना करें। अगर गलती से रंग पड़ जाता है तो किसी दुर्भावना से नहीं, तो इसे सामान्य तरीके से लेना चाहिए।
▶️ *पुलिस महानिरीक्षक डॉ0 राकेश सिंह ने कहा* कि आप लोगों का सहयोग और सामंजस्य बहुत अमूल्य है, जिसके माध्यम से समस्त त्यौहार सकुशल सम्पन्न होंगे। उन्होंने बताया कि जुलूस सुरक्षा समिति बनायी जाएगी, जिसमें स्थानीय लोग शामिल होंगे। सोशल मीडिया पर 24 घण्टे पैनी नजर रखी जा रही है, गलत पोस्ट करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
▶️ *जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि* आप लोगों द्वारा स्वेच्छा से नमाज के समय में परिवर्तन का जो निर्णय लिया है वह निसंदेह सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आज जो समस्याएं बतायी गयी हैं उनका यथाशीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। पूर्व की बैठक में भी आई समस्याओं का निस्तारण कराया गया है, आगे भी यदि कोई समस्या हो तो 0581-2422202 व 0581-2428180 पर जानकारी दे सकते हैं।
▶️ *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया* कि जनपद में 2866 स्थानों पर होलिका दहन तथा 69 जुलूस आयोजित होंगे, जुलूसों को सकुशल सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी जुलूस सुरक्षा समिति के सदस्यों को दी गयी है। अतिसंवेदनशील होलिकाओं में 12 मार्च से ही पुलिस व्यवस्था रहेगी। ड्रोन के माध्यम से सर्वे कराया जाएगा, जिसमें छतों पर रखें ईट-पत्थरों की जांच की जाएगी यदि कहीं किसी की छत पर ईट-पत्थर रखें हो तो अभी से हटा लें।
▶️ *दरगाहे आला हजरत के प्रतिनिधि* जावेद हाजी ने जानकारी दी कि होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण जुलूस वाले रुटों की मस्जिदों में नमाज के समय में परिवर्तन किया गया है। सभी द्वारा इस निर्णय की सराहना की गयी।
▶️महाकुंभ-2025 में अग्निश्मन विभाग द्वारा भेजी गयी दमकल की गाड़ियों में गंगाजल भर कर लाया गया था जिसे कैन में भर के आज बैठक में सभी को गंगाजल वितरित किया गया।
▶️इस दौरान अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक देहात, पुलिस अधीक्षक यातायात, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, संभ्रांत नागरिकगण, पीस कमेटी के सदस्य सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘मिस्टर पीलीभीत’ के वायरल वीडियो पर वाल्मीकि समाज का सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन

पीलीभीत। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बटोरने के चक्कर में विवादित टिप्पणी करना एक इन्फ्लुएंसर को…

17 hours ago

चित्रांश महासभा का सम्मान समारोह, दो पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन

रिपोर्ट - अवनीश श्रीवास्तव पीलीभीत। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा द्वारा शनिवार देर शाम परमठ मंदिर…

17 hours ago

हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद-उल-फितर

बरखेड़ा।शनिवार को खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार ईद-उल-फितर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

2 days ago

मामा की बाइक चोरी होने से आहत युवक ने बाग में लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

बरखेड़ा (पीलीभीत): क्षेत्र के गांव अर्शियाबोझ में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना…

4 days ago

कमिश्नर ने किया तहसील सदर और फरीदपुर का निरीक्षण

बरेली । मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस0 चौधरी ने बरेली की तहसील सदर और फरीदपुर का निरीक्षण…

4 days ago

नवनिर्माण के 9 वर्ष’ प्रदर्शनी के दूसरे दिन गूँजी विकास की गूँज, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी गई कर्तव्यों की सीख

बरखेड़ा (पीलीभीत): उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में…

4 days ago