बरेली सीए इंटरमीडिएट के परिणामों ने जीआरएम स्कूल नैनीताल रोड ब्रांच में होली के त्यौहार से पहले दुगुनी खुशी भर दी है। विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने इस लेवल को पार कर एक बार फिर विद्यालय का ऊंचा रुतबा बरकरार रखा है। आरुषि गोयल ने इस परीक्षा में बरेली में प्रथम स्थान पाया, वहीं देश में 22वें स्थान पर रहीं। अन्य सफल विद्यार्थियों में अलंकृता कृष्णा, देवांशी भंसाली, गरिमा आहूजा, आयुष सक्सेना, माधव सिंघल, देवांशी गुप्ता और राघव अग्रवाल प्रमुख हैं। वहीं परिधि अग्रवाल ने सी ए फाउंडेशन क्लियर कर विद्यालय को गर्वोन्नत किया है।
विद्यालय प्रबंधक राजेश जौली निदेशक त्रिजित अग्रवाल और प्रधानाचार्य रनवीर सिंह रावत ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं। विद्यालय के कॉमर्स विभाग ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा में शीतलामाता धर्मार्थ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित…
बरखेड़ा।पीलीभीत बीसलपुर राजमार्ग पर ग्राम नबादा महेश के पास सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने…
बरखेड़ा। कस्बे में मोबाइल खरीदने आ रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को किसी अज्ञात…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में तीन बीघा जमीन की मेड़ सीधी करने को लेकर…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक…
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर गांव में 22 वर्षीय बी फार्मा छात्र मिथुन मौर्य…