Advertisement

home

नोडल अधिकारी ने की विकास कार्यक्रमों/विभागीय योजनाओं की समीक्षा

बरेली । प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग/नोडल अधिकारी बरेली सौरभ बाबू की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यक्रमों/विभागीय योजनाओं (सी0एम0 डैशबोर्ड के फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स) की प्रगति की समीक्षा एवं प्रभारी मंत्री जनपद बरेली की गत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
▶️सी0एम0 डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि माह जनवरी 2025 में प्रदेश में सी0एम0 डैशबोर्ड पर जनपद का विकास कार्यों में तीसरा स्थान रहा है जोकि 186 पैरामीटर के आधार पर प्राप्त हुआ है।
↕️निपुण असिस्मेंट टेस्ट नवम्बर 2024 में हुआ था लेकिन परिणाम अभी तक नहीं आये हैं फलस्वरुप रैंक प्रभावित है।
▶️मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की पहले रैंक खराब थी लेकिन अब कार्य प्रगति पर है।
▶️ फैमिली आई0डी0 के बारे में बताया गया कि फैमिली आई0डी0 में सी रैंक थी लेकिन इस बार टॉप पांच में जनपद होगा।
▶️ पर्यटन निर्माण निगम के 11 करोड़ रुपए के कुल कार्य हैं जो कि धीमी गति से चल रहे हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 15 मार्च से पूर्व सभी कांट्रक्टरों को बुलाकर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कराकर कार्य में प्रगति लाई जाए।
▶️बीडीए की प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में बताया गया कि पोर्टल पर अपलोड नहीं है लेकिन धरातल पर कार्य पूर्ण है।
▶️राजस्व कार्यों/वादों की समीक्षा करते हुए पुराने वादों के निस्तारण की जानकारी ली गयी। जीएसटी की समीक्षा में बताया गया कि जनपद का लक्ष्य बहुत अधिक है, जिस कारण रैंक खराब हो रही है अन्यथा प्रदेश में 25वीं रैंक है।
▶️जनपद बरेली के प्रभारी मंत्री की बैठकों व निरीक्षण में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की गयी और सामुदायिक शौचालय कितने समय से कितने समय तक खुलते हैं, जिस पर अवगत कराया गया कि 04 घण्टे सुबह व 04 घण्टे शाम को खुलते हैं।
▶️गौशालाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद में 13 वृहद गौशालाएं हैं, जिसमें तीन गौशालाएं निर्माणाधीन है, जिसमें गौवंश संरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त भी मनरेगा से गौशालाएं बनवाई जा रही हैं।
▶️ अन्नपूर्णा माडल शाप वर्ष 2023-24 के भवन पूर्ण हो चुके हैं तथा वर्ष 2024-25 के भवन निर्माणाधीन है।
▶️ आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन योजना की भी प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
▶️नोडल अधिकारी पूछा कि प्रभारी मंत्री के निर्देशों के उपरांत विद्युत चोरी रोकने के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए है, कितने छापे डाले गए हैं, कितने अवैध कनेक्शन काटे गए हैं और कितनों पर एफआईआर दर्ज करायी गयी है।
समस्त विवरण विस्तार से अनुपालन आख्या लिखकर अवगत कराएं। प्रत्येक विभाग अनुपालन आख्या में स्पष्ट रूप से संख्यात्मक विवरण दें, सामान्य आख्या ना दें।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

12 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

12 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

13 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

13 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago