Advertisement

home

बरेली पुलिस का बड़ा एक्शन: सट्टा माफिया कुप्पी सहित 22 लोग गिरफ्तार कर भेजा जेल

बरेली: उत्तर प्रदेश पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में चल रहे एक बड़े सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

इस छापेमारी में कुख्यात सट्टा माफिया विजय उर्फ कुप्पी समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका सहयोगी लक्ष्मीनारायण उर्फ गुन्ना फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में कैश, सट्टा पर्चियां, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया है।

गली-मोहल्लों में फल-फूल रहा था सट्टा कारोबार

बारादरी थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी इलाके में सट्टा माफिया विजय उर्फ कुप्पी और लक्ष्मीनारायण उर्फ गुन्ना ने किराए पर मकान लेकर इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहे थे। यहां बाकायदा काउंटर लगाकर सट्टा लगाया जा रहा था और पर्चियां बनाई जा रही थीं। मकान में कई लोगों को काम पर रखा गया था, जो सट्टा पर्चियां बनाने, रकम इकट्ठा करने और हिसाब-किताब रखने का काम करते थे।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, भगदड़ के बीच धरपकड़

शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कालीबाड़ी के एक मकान में अवैध सट्टा कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर छापा मारा।

पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर कुप्पी समेत 22 आरोपियों को धर दबोचा। हालांकि, मुख्य सट्टेबाज गुन्ना मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस ने बरामद किया भारी मात्रा में सामान

इस कार्रवाई में पुलिस को मौके से भारी मात्रा में अवैध सट्टा कारोबार से जुड़ा सामान मिला, जिसमें—
✅ ₹1,01,180 नगद
✅ 97 सट्टा पर्चियां
✅ 13 मोबाइल फोन
✅ चार कैलकुलेटर
✅ चार काउंटर
✅ पांच बाइक
✅ चार स्केल और आठ पेन

एसएसपी बोले— बरेली में अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभाकर चौधरी ने कहा, “बरेली में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हमारी टीम ने बड़े सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी, और फरार अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”

ये 22 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मीनारायण, अंकित शर्मा, संतोषपाल, सुरेन्द्र, रवि गुप्ता, राहुल कश्यप, रवि, जाबिर, लखन, लक्ष्मीनारायण (दूसरा), आमिर, राशिद, सनी, दन्ने, नरेशपाल, सोनू, अनुज, बब्लू, राहुल देव और आजमनगर निवासी कुप्पी शामिल हैं।

बरेली पुलिस की सख्ती, माफिया पर शिकंजा

बरेली पुलिस की यह कार्रवाई दिखाती है कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इस तरह की कार्रवाई से शहर में अपराध पर लगाम लगेगी और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में पुलिस का खौफ बढ़ेगा।

 

Express views

Recent Posts

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

7 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

10 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

11 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

11 hours ago

चेन स्नैचिंग मामले में एक बदमाश अवैध तमंचे व चेन के साथ गिरफ्तार

पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण…

13 hours ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया पूतना वध का मनमोहक मंचन, गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष

 ​बरखेड़ा। कस्बे के मेला मैदान पर चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के…

1 day ago