Advertisement

home

महिला दिवस पर काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन, महिलाओं को किया सम्मानित

बरेली। कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय राजेंद्र नगर में समाजसेवी अतुल सक्सेना के संयोजन में सरस काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात हास्य व्यंग्यकार आनंद गौतम एवं विशिष्ट अतिथि समाज सेविका डॉ दीक्षा सक्सेना रहीं।
माॅं शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा, साहित्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षाविद् चित्रा जौहरी, कवयित्री किरन प्रजापति ‘दिलवारी’ तथा डॉ रेनू श्रीवास्तव को महिला जागृति सम्मान- 2025 प्रदान किया गया सम्मान स्वरूप पटका, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह संस्था के महासचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट एवं संयोजक अतुल सक्सेना ने प्रदान किया।
कार्यक्रम में कवियों ने अपने काव्य पाठ से नारी -महिमा का गुणगान करते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।

गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने अपने गीत के माध्यम से कहा कि-
आज जहरीला हुआ अपने यहाॅं का ताल
मछलियाॅं बेचैन होकर सो गईं।

वरिष्ठ कवि दीपक मुखर्जी ‘दीप’ ने कहा कि-
इस ब्रह्मांड की सबसे सुंदर महिला कौन है वह माॅं है
माॅं के ऑंचल में संपूर्ण संसार है।

वरिष्ठ हास्य व्यंग्यकार पी.के. दीवाना ने अपनी रचना इस प्रकार प्रस्तुत की-

आज जो मेरे घर का ज़र्रा-ज़र्रा खिला है,
उसके पीछे मेरे घर की एक महिला है।
मेरी सेहत को देखकर अंदाजा मत लगाना,
टूटे दाँत, सूजा चेहरा भी उसी का ही सिला है।
इस अवसर पर संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, संयोजक अतुल सक्सेना, पी.के. दीवाना, दीपक मुखर्जी ‘दीप’, मनोज दीक्षित टिंकू,राजकुमार अग्रवाल, रीतेश साहनी एवं के. के. जौहरी आदि उपस्थित रहे। संचालन किरन प्रजापति ‘दिलवारी’ ने किया।

Express views

Recent Posts

अचानक लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल राख 

बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…

16 hours ago

बरेली: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को साइकिल पंचर कर सैफई भेजने की दी चुनौती

जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…

21 hours ago

पीलीभीत: तुष्टिकरण से बढ़ा आतंकवाद, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य:CM योगी

पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…

22 hours ago

सीएम के दौरे से पूर्व एक बार फिर नजरबंद हिन्दू नेता पंकज शर्मा, अपनी ही सरकार में अपमानित महसूस कर रहे हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…

22 hours ago

पुलिस मुठभेड़ में कुंडल लूट का आरोपी घायल गिरफ्तार, तमंचा और लूटा गया कुंडल बरामद

बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…

23 hours ago

हादसा: धनेटा रेलवे फाटक पर नेपाल जा रही बस खड़े ट्रक में घुसी, 1 की मौत, 2 दर्जन घायल

बरेली।हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार तड़के बरेली के…

1 day ago