Advertisement

home

पुलिस का कारनामा: पहले तो लूट की घटना को डकार गई, जब एसपी ने लिया संज्ञान तो एसओजी ने लूटेरो को दबोचा

रिपोर्ट:विमलेश कुमार

सवाल:जब पहले पकड़ लिए लूटेरे तो फिर क्यो अज्ञात मे दर्ज की रिपोर्ट 

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव अमखिडिया निवासी अजय प्रताप सिंह पुत्र लोक राज सिंह ने थाना पुलिस को 27 जनवरी की देर शाम को थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह अपने खेत की रखवाली करने के लिए शाम को गया था। जब खेत से वापस आ रहा था। तभी हाइवे की पुलिया के पास तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाश बाइक से आये और मारपीट करके पीड़ित का  मोबाइल छीनकर ले गए और वही पीड़ित ने 27 जनवरी की शाम को ही थाना बरखेड़ा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की थी। लेकिन थाना पुलिस ने लूट के मामले की रिपोर्ट ही दर्ज नही की और मामले को ठंडे बस्ते मे डाल दिया था। जब इस मामले का संज्ञान पीलीभीत एसपी अविनाश पाण्डेय ने लिया और एसओजी टीम को खुलासा करने मे लगा दिया वही एसओजी टीम ने शुक्रवार को धडपकड की और कस्बा के अरविंद पुत्र नरायनलाल व राजकुमार पुत्र संतोष जोशी को हिरासत मे लिया। जब एसओजी टीम ने दोनो युवको से पूछताछ की तब उन्होंने अपना एक और साथी दीपाशु उर्फ अन्नू बताया जब एसओजी टीम ने उस युवक के घर पर छापा मारा वह युवक फरार था। वही एसओजी टीम ने शुक्रवार को दिन मे ही दोनो युवको पकडर थाना पुलिस के हवाला कर दिया। इसके बावजूद भी थाना पुलिस ने देर शाम को तीन अज्ञात लोगो के खिलाफ 7 मार्च को मुकदमा दर्ज करके और 8 मार्च 2025 को मनगढंत कहानी बनाकर बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भोपतपुर मंदिर से लखनऊ कला जाने वाले रास्ते पर दोनो आरोपियो की गिरफ्तार बताया है।थाना पुलिस ने एक अदद 312 बोर का तमंचा व एक जिन्दा कारतूस व एक मोटरसाइकिल व लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद दिखाया है। जबकि थाना पुलिस लूट की घटना दस दिन से दबाकर बैठी थी।बरखेड़ा पुलिस ने लूट के मामले की रिपोर्ट दर्ज करना भी मुनासिब नही समझा जब पीलीभीत एसपी ने मामले का संज्ञान लिया उसके बाद एसओजी टीम ने लूटेरो को सर्विलांस के जरिए दबोच लिया। उसके बाद थाना पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करने का दावा किया और अपनी पीठ थपथपा ली और दोनो आरोपियो को जेल भेज दिया। जबकि दस दिन से थाना पुलिस लूट जैसे गम्भीर मामले को हजम करके बैठी थी।

 

Express views

Recent Posts

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

6 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

10 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

10 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

10 hours ago

चेन स्नैचिंग मामले में एक बदमाश अवैध तमंचे व चेन के साथ गिरफ्तार

पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण…

12 hours ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया पूतना वध का मनमोहक मंचन, गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष

 ​बरखेड़ा। कस्बे के मेला मैदान पर चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के…

1 day ago