बरेली।उत्तराखंड पुलिस ने बिना बरेली पुलिस को सूचना दिए थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में ड्रग्स माफियाओं के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। उधमसिंह नगर के एसएसपी मणि कांत मिश्रा के नेतृत्व में 300 पुलिसकर्मियों की टीम ने बरेली में दबिश दी, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बरेली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखी है। पिछले 5 वर्षों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 1,357 मामले दर्ज कर लगभग 1,500 अपराधियों को जेल भेजा गया है। विशेष रूप से थाना फतेहगंज पश्चिमी में 176 मामले दर्ज कर लगभग 200 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, गैंगस्टर एक्ट के तहत 116 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्ति जब्त की गई है, और अवैध रूप से निर्मित मकानों को ध्वस्त किया गया है। चार ड्रग माफियाओं को पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत निरुद्ध किया गया है। वर्तमान वर्ष में 1 जनवरी से अब तक 51 मामले दर्ज कर 103 अपराधियों को जेल भेजा गया है। बरेली पुलिस अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को समाप्त करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…