Advertisement

home

वारदात: पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को घेरकर बरसाईं गोलियां,मौके पर हुई मौत 

बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र के घारमपुर गांव में एक सनसनीखेज वारदात हुई सामने आई है जिसमे बाइक सवार चाचा-भतीजे को घेरकर आपसी पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने गोलियों से भून डाला जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए सूचना मिलते ही एसएसपी अनुराग आर्य एसपी साउथ अंशिका वर्मा सीओ फरीदपुर और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है वही मृतकों के शवो का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

आपको बतादे कि दौलत खां और उनके भतीजे रईस खां बाइक से खेतों की ओर जा रहे थे रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे इनके ही परिवार के हमलावरों ने असलहे लहराते हुए उन्हें घेर लिया इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी हमलावरों ने रईस खां के सीने और कंधे पर गोली मारी जबकि दौलत खां की पीठ में दो गोलियां दागी गई दोनों की मौके पर ही मौत हो गई वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है प्राथमिक जांच में इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश होना बताया गया है 2019 में मृतक के ही परिवार के नन्हे खां और अख्तरी बेगम की हत्या हुई थी जिसमें दौलत खां का नाम सामने आया था तभी से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था यह लोग नवंबर 2024 में जेल से जमानत पर छूट कर आये थे इसी रंजिश के चलते दौलत खां और उनके भतीजे रईस खां की हत्या कर दी गई घटना के बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की वही इस मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है अभी तक जांच में यह पता चला है कि आपसी रंजिश के चलते हत्या की गई है दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Express views

Recent Posts

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

6 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

10 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

10 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

10 hours ago

चेन स्नैचिंग मामले में एक बदमाश अवैध तमंचे व चेन के साथ गिरफ्तार

पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण…

12 hours ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया पूतना वध का मनमोहक मंचन, गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष

 ​बरखेड़ा। कस्बे के मेला मैदान पर चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के…

1 day ago