Advertisement

home

पुलिस की होली: एसएसपी अनुराग आर्य के डांस ने बनाया माहौल, जिलाधिकारी सहित अफसरों संग पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली

बरेली।इस बार पुलिस की होली बेहद खास रही। जहां आम जनता रंगों के त्योहार का आनंद ले रही थी, वहीं पुलिसकर्मियों ने भी होली का जबरदस्त जश्न मनाया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने अपने शानदार डांस और गानों के अंदाज से ऐसा माहौल बनाया कि पूरा पुलिस लाइन झूम उठा।

रंगों की मस्ती में झूमे पुलिस अफसर

शुक्रवार को राम बारात, होली और जुमे की नमाज़ के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद शनिवार को पुलिस लाइन में होली का जबरदस्त धमाल हुआ।

सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। रंग, गुलाल और पानी की बौछारों के बीच पुलिसकर्मी और उनके परिवार वाले होली के गीतों पर थिरकते नजर आए।

सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहे एसएसपी अनुराग आर्य, जिन्होंने सिर पर हैट लगाकर जब “तेरी आंख्या का यो काजल…” गाने पर डांस किया तो पूरा माहौल रंगीन हो गया। उनके साथ एसपी सिटी मानुष पारीक और एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा भी जमकर थिरके।

ड्यूटी के बाद पुलिस ने मचाया धमाल

13 और 14 मार्च को होली के अवसर पर सुरक्षा में मुस्तैद रहने के बाद पुलिसकर्मियों ने अगले दिन जमकर मस्ती की। पुलिस लाइन में होली के दौरान जमकर रंग उड़ाए गए, गुलाल उड़ाया गया और डीजे की धुनों पर पुलिसकर्मियों ने खूब डांस किया।

डीएम और आईजी के आवास तक पहुंचा जश्न

पुलिस लाइन में धमाल मचाने के बाद एसएसपी और अन्य अधिकारी बस में सवार होकर डीएम और आईजी के आवास पर पहुंचे। वहां जाकर भी उन्होंने अलग ही अंदाज में होली का न्योता दिया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने जब “मेरा महबूब आया है…” गाना गाया, तो माहौल और भी खुशनुमा हो गया। रंगों से बचने के लिए जब अफसर अंदर छिपने लगे, तो एसएसपी और एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर “तानाशाही नहीं चलेगी…” जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए।

यह नज़ारा देखते ही अफसर बाहर निकल आए और फिर जमकर होली खेली गई। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और शुभकामनाएं दीं।

परिवारों ने भी लिया उत्सव में हिस्सा

इस खास आयोजन में सिर्फ पुलिसकर्मी ही नहीं बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। हर कोई रंगों में सराबोर नजर आया।

बरेली में पुलिस की यह होली एक यादगार पल बन गई, जिसमें फर्ज और फेस्टिवल दोनों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला। एसएसपी, एसपी और अन्य अधिकारियों की भागीदारी ने इसे और खास बना दिया।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

6 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

10 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

10 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

10 hours ago

चेन स्नैचिंग मामले में एक बदमाश अवैध तमंचे व चेन के साथ गिरफ्तार

पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण…

12 hours ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया पूतना वध का मनमोहक मंचन, गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष

 ​बरखेड़ा। कस्बे के मेला मैदान पर चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के…

1 day ago