Advertisement

home

मस्जिद के बाहर हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार


बरेली। सीबीगंज पुलिस ने हत्या के एक मामले में तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई एक छुरी और दो डंडे बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं फरार दोनों आरोपियों की तलाश तेज हो गई है।
सीबीगंज के ग्राम सरनिया में जाहिद अली पुत्र तौहीद अली ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दबीर हुसैन, नाजिम, आजम, मुनाजिर और इकराम पर हत्या का आरोप लगाया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों की बहन की शादी जाहिद अली से हुई थी, लेकिन दहेज विवाद के चलते उसका पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और शुक्रवार को झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने जाहिद और उसके पिता तौहीद अली पर हमला कर दिया। इस हमले में तौहीद अली गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हत्या के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों की तलाश शुरू की। मुनाजिर, आजम और नाजिम को झुमका तिराहे से बिल्वा बाईपास रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई एक छुरी और दो डंडे बरामद किए गए। हालांकि, दबीर हुसैन और इकराम अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
सीबीगंज इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए हमारी टीम पूरी सक्रियता से काम कर रही है।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

5 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

9 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

9 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

9 hours ago

चेन स्नैचिंग मामले में एक बदमाश अवैध तमंचे व चेन के साथ गिरफ्तार

पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण…

11 hours ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया पूतना वध का मनमोहक मंचन, गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष

 ​बरखेड़ा। कस्बे के मेला मैदान पर चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के…

1 day ago