Advertisement

home

युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार


बरेली। युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने और उसके साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में प्रेमनगर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
फतेहगंज पश्चिमी निवासी एक महिला ने 24 फरवरी को प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रामजानकी मंदिर के पास स्थित एक शोरूम में काम करती थी। इसी दौरान बारादरी थाना क्षेत्र में मौर्य मंदिर के पास रहने वाला अतुल उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। बाद में अतुल के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, लेकिन इसके बावजूद वह युवती को लगातार परेशान करता रहा। आरोपी ने पीड़िता को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी।
मृतका की मां ने आरोप लगाया कि अतुल ने उसकी बेटी को शोरूम के अंदर ही जहर की शीशी लाकर दी। जहरीला पदार्थ निगलने के बाद युवती गिर पड़ी, लेकिन आरोपी उस पर लात मारकर वहां से भाग गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने अतुल समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सोमवार को अतुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

11 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

11 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

11 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

11 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago