बरेली। कोतवाली क्षेत्र के सिकलापुर चौराहे के पास रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे 62 वर्षीय दयाशंकर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सिकलापुर के रहने वाले दयाशंकर रविवार रात घर जा रहे थे। तभी रास्त में कुछ अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
हत्या की सूचना मिलते ही सीओ सिटी और इंस्पेक्टर कोतवाली मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि अब तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। हत्याकांड के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस क्षेत्र के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…
पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण…
बरखेड़ा। कस्बे के मेला मैदान पर चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के…