Advertisement

home

हिस्ट्रीशीटर की हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल


बरेली। बिथरी चैनपुर क्षेत्र में गुरुवार को हिस्ट्रीशीटर की फरसे से काटकर हत्या करने वाले दोनों आरापियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने 12 साल पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के पास से बांका और नल का हत्था बरामद किय गया है।
12 साल पहले बिथरी चैनपुर के मगनापुर निवासी चौकीदार पन्नालाल की पत्नी को गांव निवासी धर्मवीर अपने साथ ले गया था। इसके बाद विवाद होने पर धर्मवीर, उसके पिता जमुना प्रसाद व भाई ने पन्नालाल की हत्या कर दी थी। इस मामले में धर्मवीर आदि आरोपी जेल भेज दिए गए थे। बाद में पन्नालाल की पत्नी वापस अपने घर आ गई थी। पन्नालाल के सगे भाई ख्यालीराम के साथ रहने लगी। लगभग एक साल बाद ख्यालीराम का चाचा प्रेमशंकर धर्मवीर के भाई की पत्नी को ले गया था। तब से दोनों परिवारों के बीच यह रंजिश चली आ रही थी। जमानत मिलने पर गुरुवार दोपहर धर्मवीर जेल से छूटा था। इसके बाद वह अपने छोटे भाई टूड़ी के साथ रात करीब दस बजे ख्यालीराम और प्रेमशंकर के घर पहुंच गया। झगड़े के दौरान प्रेमशंकर और ख्यालीराम उन पर भारी पड़ने लगे तो धर्मवीर और उसका भाई भागने लगे। तभी ख्यालीराम और प्रेमशंकर ने दोनों को दौड़ाकर नल के हत्थे और फरसे से उन पर हमला कर दिया। फरसा लगने से धर्मवीर की मौत हो गई, जबकि उसका भाई टूड़ी घायल हो गया था।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में बिथरी चैनपुर इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, एसएसआई देवेन्द्र सिंह, एसआई रणधीर सिंह, शशांक सिंह, हेड कांस्टेबल तौसीम हैदर और कांस्टेबल विजिल मलिक शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

4 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

8 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

8 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

8 hours ago

चेन स्नैचिंग मामले में एक बदमाश अवैध तमंचे व चेन के साथ गिरफ्तार

पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण…

10 hours ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया पूतना वध का मनमोहक मंचन, गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष

 ​बरखेड़ा। कस्बे के मेला मैदान पर चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के…

1 day ago