Advertisement

home

प्रॉपर्टी विवाद व पत्नी पर नजर रखने वाले चाचा की भतीजे ने की थी हत्या


बरेली। कोतवाली क्षेत्र के सिकलापुर चौराहे के पास घर में सो रहे बुजुर्ग दयाशंकर की सगे भतीजे ने जमीन के विवाद में गोली मारकर हत्या की थी। घटना के बाद उसने अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए उनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। एसपी सिटी मानुष पारीक ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने मंगलवार को इस मामले का खुलासा किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे डर था कि उसके चाचा अपनी संपत्ति बेच न दें। वहीं उसने यह भी बताया कि उसकी पत्नी पर चाचा की बुरी नजर थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने चाचा की हत्या कर दी।
सिकलापुर निवासी रितिक ने रविवार रात एक बजे कोतवाली में दीवान को कॉल करके अपने चाचा दयाशंकर की हत्या की सूचना दी। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर अमित पांडेय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। यहां बुजुर्ग का शव उनके बिस्तर पर पड़ा मिला। रितिक ने जो बातें बताई वह चौंकाने वाली थीं। उसने पांच लोगों के नाम बताए। कहा कि यह लोग उसे मारने आए थे और उसके चाचा को धोखे में गोली मारकर चले गए।
एसपी सिटी मानुष पारीक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने निर्देश दिया तो पुलिस ने रात में नीरज, अमित, सचिन, वासू व अप्पू को इनके घर से पकड़ लिया। अधिकांश लोग घरों में बेफिक्र होकर सो रहे थे। पुलिस ने इनसे पूछताछ व सभी तरीकों से जांच शुरू कर दी। पूछताछ के बाद साफ हो गया कि हत्या रितिक ने ही की है। करीब 15 घंटे तक चली जांच में रितिक ने आरोप कबूल कर लिया। आरोपी के पास से एक 315 तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारसूत, एक पेचकस और एक प्लास बरामद हुआ है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली इंस्पेक्टर अमित पांडेय, इंस्पेक्टर क्राइम लव सिरोही, दरोगा जितेन्द्र कुमार, वीरभग्र सिंह, नीतू तोमर, रूची सोलंकी, हेड कांस्टेबल शाहिद अली, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, अखिलेश यादव और कपिल तोमर शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

4 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

8 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

8 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

8 hours ago

चेन स्नैचिंग मामले में एक बदमाश अवैध तमंचे व चेन के साथ गिरफ्तार

पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण…

10 hours ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया पूतना वध का मनमोहक मंचन, गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष

 ​बरखेड़ा। कस्बे के मेला मैदान पर चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के…

1 day ago