Advertisement

home

अमरनाथ यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए 6 डॉक्टर का पैनल घोषित

बरेली । आगामी अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य जांच के लिए जिला अस्पताल के 6 डॉक्टरो का पैनल सीएमएस द्वारा घोषित कर दिया गया।
प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए पैनल तैयार कर लिया गया है जिसकी जानकारी सीएमएस डॉक्टर अलका शर्मा ने दी उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर राजीव कुमार गुप्ता, डॉक्टर जेपी मौर्य, डॉक्टर संजय सिंह, डॉक्टर ए एम अग्रवाल, डॉक्टर पीयूष सारस्वत और डॉक्टर अविनाश सिंह आनंद को श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य परीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है और सभी डॉक्टर अस्पताल परिसर में स्थित अपने कमरे में बैठकर अलग-अलग दिनों में स्वास्थ्य परीक्षण का काम करेंगे सभी डॉक्टरों को सप्ताह में अलग-अलग दिन स्वास्थ्य परीक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है सीएमएस ने कहा कि श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता और यह शासन के निर्देश के बाद पैनल के डॉक्टरो द्वारा किया जाता है प्रत्येक यात्री को इस परीक्षण के बाद ही यात्रा पर जाने की अनुमति प्रदान की जाती है जिसके चलते सभी को यह परीक्षण अति आवश्यक है यह परीक्षण 19 मार्च से शुरू होंगे और सुबह 8:00 से प्रारंभ होकर दोपहर 2:00 तक चलेंगे।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

10 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

10 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

10 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

10 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago