Advertisement

पुलिस ने अवैध असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

बरेली ।कैंट पुलिस ने अवैध असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है
आरोपियों के पास से तीन देशी बंदूकें, दो तमंचे, तीन अर्धनिर्मित तमंचे, 37 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना कैंट क्षेत्र के नकटिया इलाके में एक खंडहर में अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बारादरी के कालीबाड़ी निवासी राजेश, राजेंद्र उर्फ चिरकुंडा, आकाश, अभिषेक, फालतूगंज के अक्षय और प्रेम कच्छू उर्फ किच्छू शामिल है आरोपियों के पास से तीन देशी बंदूकें, दो तमंचे, तीन अर्धनिर्मित तमंचे, 37 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन हथियारों की सप्लाई कहां की जा रही थी और इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं इस कार्रवाई से अवैध हथियारों की तस्करी पर कड़ी नज़र रखी जा रही है और पुलिस इस गिरोह के और सदस्य को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

10 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

10 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

10 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

10 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago