Advertisement

home

भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा का मीरगंज में भव्य स्वागत

बरेली (मीरगंज)। भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा के मीरगंज आगमन पर बार एसोसिएशन मीरगंज की ओर से भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह तहसील सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामस्वरूप, सचिव चंद्रपाल, सह सचिव यशपाल सिंह, उपाध्यक्ष मोर सिंह कोरी एडवोकेट, ओमपाल शर्मा, सुनील गंगवार, धर्मवीर गंगवार, मजहर हुसैन, हाजी हबीबुल खान, अशोक कुमार उपाध्याय और शिवराम सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं मे हरीश कातिब कुलवीर सिंह धीरेन्द्र सिंह सौरभ पाठक संजीव सिंह संजीव शर्मा गुड्डी सिंह की उपस्थिति रही।इस अवसर पर सोमपाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने अधिवक्ताओं एवं समाज के प्रबुद्ध वर्ग के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विकास में सभी की भागीदारी आवश्यक है।कार्यक्रम के अंत में बार एसोसिएशन की ओर से सोमपाल शर्मा को सम्मानित किया गया।

Express views

Recent Posts

​मेड़ के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में तीन बीघा जमीन की मेड़ सीधी करने को लेकर…

14 hours ago

नशेड़ी ने महिला के सिर पर मारी कसी,​ सीएचसी में कराया भर्ती

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक…

14 hours ago

बी फार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर गांव में 22 वर्षीय बी फार्मा छात्र मिथुन मौर्य…

15 hours ago

मेयर डॉ. उमेश गौतम को जान से मारने की मिली धमकी,FIR दर्ज

बरेली। उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष और बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को…

1 day ago

भाई दूज पर पत्नी को लेने गए युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

2 days ago

पीलीभीत में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

​ बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…

2 days ago