Advertisement

home

ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत,चार गंभीर घायल

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मलबे में दबने से चार मजदूर गंभीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की।

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को नेशनल हाईवे किनारे स्थित ईंट भट्ठे की कच्ची दीवार गिरने से पांच मजदूर मलबे में दब गए। हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। दो घंटे में बुलडोजर से मलबा हटाकर चार मजदूरों को बाहर निकाला गया। चारों गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांचवें मजदूर की मौत हो गई। उसका शव करीब तीन घंटे बाद निकाला जा सका। घटना के बाद मजदूरों के परिजन आक्रोशित हो गए और हाईवे पर आकर जाम लगाने की कोशिश की।

मीरगंज क्षेत्र के परौरा गांव के समीप नेशनल हाईवे किनारे दुर्गा ब्रिक फील्ड नाम से ईंट भट्ठा है। शनिवार को सुबह मजदूर भट्ठे में ईंटों की भराई कर रहे थे। इसी दौरान भट्ठे की एक गज चौड़ी कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में पांच मजदूर दब गए। चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मलबा हटाने के लिए जेसीबी व क्रेन लाई गईं। इसके बाद रेस्क्यू शुरू किया।

 

Express views

Recent Posts

महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर…

22 hours ago

एशियन पैरा खेलों में यूपी के खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बरेली। जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक आयोजित पांचवें एशियाई पैरा खेल-2026…

1 day ago

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में गो-तस्करी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये…

1 day ago

कजाकिस्तान में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर थमाकर भेजा विदेश

विदेश में फंसा युवक, भारतीय दूतावास की मदद से महीनों बाद लौटा घर,आरोपी पर एफआईआर…

2 days ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

बरखेड़ा। पीलीभीत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरखेड़ा में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

2 days ago

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक फरार

​बरखेड़ा।स्थानीय पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन दिन के भीतर बड़ी…

2 days ago