Advertisement

home

रावत दिलाएंगे राहत, चुने गए योग प्रशिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देश के विभिन्न राज्यों के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में नियुक्त अंशकालिक योग इंस्ट्रक्टर्स आज दिल्ली आ जुटे।
जिन्होंने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारिणी *भारतीय योग अनुदेशक संघ* का गठन किया ।जिसमें गढ़वाल उत्तराखंड निवासी श्री कमल रावत को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
विदित हो आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गठित राष्ट्रीय आयुष मिशन (National Ayush Misson) के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना पूरे देश में संचालित है।
उक्त योजना में राजकीय आयुर्वेदिक/यूनानी होम्योपैथी औषधालयों में अंशकालिक पार्ट टाइम योग एक्सपर्ट की नियुक्तियां की गई है।जिसमें योग ट्रेनर को मामूली सा मानदेय क्रमशः महिला/पुरुष 5000/8000 मिलता है।

विभिन्न राज्यों के अंशकालिक योग प्रशिक्षक/योगअनुदेशक/योग गाइड आज राष्ट्रीय राजधानी में एक जुट हुए जिसमें उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,मध्य प्रदेश,हिमाचल प्रदेश,अरुणाचल प्रदेश,हरियाणा,झारखंड,छत्तीसगढ़,महाराष्ट्र,गुजरात,राजस्थान सहित दर्जन भर से ज्यादा राज्यों से पधारे करीब 70 से ज्यादा योग इंस्ट्रक्टर्स प्रतिनिधियों ने सर्व सम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया।
जिसमें गढ़वाल मंडल उत्तराखंड निवासी योग अनुदेशक श्री कमल रावत को राष्ट्रीय अध्यक्ष व बरेली उत्तर प्रदेश निवासी योग प्रशिक्षक श्री विभाकर उपाध्याय को राष्ट्रीय सचिव,बरेली उत्तर प्रदेश से योग प्रशिक्षक पुरुषोत्तम कुमार को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया।इसके अलावा संगठन कार्यकारिणी में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक रामअवतार शर्मा मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय संरक्षक,गायत्री जायसवाल मध्य प्रदेश राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,दीनेराम सोनी हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,मधुकर ढौंढियाल गढ़वाल उत्तराखंड राष्ट्रीय संयोजक, दीपा ठाकुर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय सह संयोजक,उदयालक शर्मा मीडिया प्रभारी,अमित हरियाणा सह सचिव,राजेंद्र चौरे महाराष्ट्र संगठन मंत्री व अभिषेक यादव (एडवोकेट) को विधिक सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई।
मीडिया प्रभारी उदयालक शर्मा ने बताया राज्य स्तर पर आरोग्य मंदिर योग प्रशिक्षक साथियों के संगठन बने हुए है जो योग प्रशिक्षक के उज्ज्वल/सुरक्षित भविष्य हेतु निरंतर प्रयासरत हैं किंतु राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय टीम की कमी खल रही थी जो अब जाकर पूरी हुई।
श्री शर्मा ने बताया इतनी महंगाई में 8000 और 5000 में कैसे जीवकोपार्जन हो,राज्य सरकारों द्वारा ये बोलकर पल्ला झाड़ लिया जाता है आप लोग केंद्र की योजना( NAM) में कार्यरत हो।पार्ट टाइम से फुल टाइम का कार्यवृत वेतन वृद्धि इत्यादि समस्याओं का समाधान भारत सरकार करेगी।
सभी राज्यों से आए आरोग्य मंदिर योग कार्मिक अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित थे। अरुणाचल प्रदेश से आए योग प्रशिक्षक अरुण पैकरिन ने बताया हम लोग 2021 से नियुक्त है आयुष की नियमावली2021 22 में लिखा भी है कि एक निश्चित समय सीमा के बाद योग प्रशिक्षक को नियमित करके 28000 मानदेय दिया जाएगा।अपने अधिकारों की मांग के लिए हम सब को एक मंच पर आना पड़ा।फिलहाल आगे क्या होगा ये भविष्य के गर्भ में है।करोड़ों अरबों का बजट एक दिन का योग दिवस मनाने से बेहतर है इन योगियों को सम्मानजनक वेतन देकर सरकार हर घर योग के द्वारा स्वस्थ समाज बनाए योग प्रशिक्षक भी सम्मानजनक वेतन पाए।

Express views

Recent Posts

चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दे उठाए

बरखेड़ा।व्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़िया हुलास में ग्राम चौपाल का आयोजन पंचायत घर पर…

7 hours ago

​सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मासूम बेटे सहित राहगीर की हालत नाजुक

​बरखेड़ा । क्षेत्र में बुधवार दोपहर को हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप…

7 hours ago

मछलियों को चारा डालने गए ग्रामीण की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में बुधवार दोपहर एक बेहद दुखद घटना सामने आई,…

1 day ago

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम करनापुर में मंगलवार को 32 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध…

1 day ago

बोलेरो पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार को कस्बे में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल…

1 day ago

बीडीए की बड़ी कार्रवाई: बरेली में सपा नेता का कोचिंग सेंटर सील, एक कमरे में ठूंसकर बिठाए थे 150 छात्र

लखनऊ अग्निकांड के बाद दूसरे दिन भी जारी रहा सघन चेकिंग अभियान,सिर्फ एक फीट चौड़ी…

1 day ago