Advertisement

home

योग प्रशिक्षक मिले केंद्रीय आयुष मंत्री से, मिला आश्वासन एडवाइजरी होगी जारी

मोहित जौहरी@express views

नई दिल्ली।आयुष्मान आरोग्य मंदिर में नियुक्त अंशकालिक संविदा योग प्रशिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल आज *भारतीय योग अनुदेशक संघ* के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल रावत के नेतृत्व में केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव गणपत राव जाधव से उनके आवास पर मिला और पुष्प गुच्छ देकर मंत्री जी का स्वागत किया।
आयुष मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित देश भर के राजकीय औषधालयों/आरोग्य मंदिरों में अंशकालिक योग प्रशिक्षक महिला पुरुष की नियुक्ति की गई है।जिन्हें मात्र 250 रुपए प्रति दिन के हिसाब से महिला प्रशिक्षक को 5000 व पुरुष को 8000 रुपए का प्रतिमाह भुगतान होता है।
इसी सिलसिले में आज देश भर से आए योग इंस्ट्रक्टर्स ने आयुष मंत्री से मिल अपनी समस्या बताई।आयुष मंत्री ने शिष्टमंडल के साथ काफी विस्तार से योग प्रशिक्षकों के बारे में चर्चा परिचर्चा की।
योग इंस्ट्रक्टर्स दीपा ठाकुर ने बताया कि इतनी महंगाई में हम लोग का मानदेय बहुत कम है।
श्रम मंत्रालय भारत सरकार की सिफारिशों के अनुसार न्यूनतम मानदेय भी नहीं मिल रहा है।
आयुष मंत्री ने धैर्य पूर्वक सभी योग प्रशिक्षक से उनकी समस्याएं जानी और कहा राज्य सरकार से प्रस्ताव भिजवाओ केंद्र को पूर्णकालिक करने में या वेतन वृद्धि करने में कोई आपत्ति नहीं है।किसी भी योजना में केंद्र और राज्य की भागीदारी 60:40 की होती है राज्य सरकारें प्रस्ताव बनाकर दे मंत्रालय अपनी हिस्सेदारी देने को तैयार है।
राष्ट्रीय सचिव (भा०यो०अनु०संघ)विभाकर उपाध्याय ने माननीय मंत्री जी से कहा महोदय आपका कहना अक्षरशः सत्य है किंतु राज्य सरकारें कहती है आप लोग की नियुक्ति केंद्र के माध्यम से हुई है राज्य का इसमें कोई भागीदारी नहीं है केंद्र द्वारा दिए जाने वाले मानदेय 8000,5000 वैसे का वैसा ही दे दिया जाता है।
प्रतिनिधिमंडल में देश के कोने कोने से आई महिला साथियों ने अल्प वेतन और छुट्टी न मिलने की बात रखी।उत्तराखंड से आए योग प्रशिक्षक मधुकर ढौंढियाल और जे एन रतूड़ी ने अंश कालिक से पूर्णकालिक करने की मांग रखी जिस पर मंत्री महोदय ने आश्वाशन दिया आपके कम वेतन और पूर्णकालिक करने हेतु
राज्यों को केंद्र एडवाइजरी जारी करेगा।
हिमाचल से आई योग प्रशिक्षिका अंजली शर्मा ने कहा हम लोग 2021 से कार्यरत है आज तक हमारा कोई पैसा नहीं बढ़ाया गया जबकि नेशनल आयुष मिशन की गाइडलाइन 2021 22 में लिखा है एक निश्चित समय सीमा के बाद नियमित वेतन 28000 पुरुष और 25000 महिला प्रशिक्षक को मिलेगा।
इस पर गंभीरता से विचार किया जाए।आखिर में आयुष मंत्री ने आश्वाशन दिया इस विषय पर केंद्र राज्यों को एडवाइजरी जारी करेगा।
इस अवसर पर रामावतार शर्मा, दिने राम सोनी,पुरुषोत्तम कुमार,अभिषेक यादव उदयालक शर्मा,अमित, व राजेंद्र चौरे अरुण सही लगभग 25 प्रशिक्षक उपस्थित रहे।वार्ता तकरीब 1 घंटा 46 मिनिट 51 सेकंड तक चली।अंत में राष्ट्रीय सचिव विभाकर उपाध्याय ने माननीय मंत्री जी का आभार प्रकट किया।

Express views

Recent Posts

चेकिंग और चालान की शिकायत पर भड़के बरखेड़ा विधायक, बोले- बंद कराइए यह चालान, अनर्गल परेशान किया तो मुझसे बुरा कोई नहीं

पीलीभीत/बरखेड़ा। कस्बे में बुधवार शाम आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान उस…

4 hours ago

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

24 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

24 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

24 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

1 day ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

1 day ago