Advertisement

home

शान शौक़त के साथ मनाया गया जश्न-ए-कुरान, देश में अमन चैन के लिए की दुआ

  • मौलाना जामा मस्जिद हिसामदुद्दीन कारी की देख रेख में यह कार्यक्रम समापन हुआ

बरखेड़ा,पीलीभीत।माह-ए-रमजान उल मुकद्दस की तरावीह के मौके पर कुरआन पाक की तिलावत कस्बे की जामा मस्जिद में मुकम्मल होने पर जश्न-ए-कुरआन पाक मनाया गया।जिसमे नगर के ही हाफिज मोहम्मद जफर बरखेड़ा ने तरावीह में कुरआन की तिलावत मुकम्मल की इसी के साथ अब्दुल कादिर फतेहगंज पश्चिमी ने तरावीह कुरआन की तिलावत को पीछे सुना ।जामा मस्जिद कमेटी व कस्बे की तमाम अवाम की ओर से इमाम और सामे को पुरस्कृत किया गया।जुमे की रात नमाजियों से खचाखच भरी जामा मस्जिद।कस्बे वासियों ने मस्जिद को रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया व खुशियां मनाई। इस मौके पर हजारों अकीदतमंदों व रोजदारों ने तरावीह पढ़ी व कुरान की तिलावत सुनी इस प्रोग्राम को कामयाब बनाने के लिए क़स्बे के लोगो ने बड़ी मेहनत की। क़स्बे वासियों ने हाफिज कुराने पाक को 25 हजार रुपए दिए व सुनने वाले हाफिज को भी 25 हज़ार रुपये दिए।तरावीह के बाद मस्जिद में अवाम ने अपने मुल्क में अमन चैन व तरक्की के लिए दुआएं खैर की गई और मिठाइयां बांटी गई।रमजान के महीने में तरावीह कुरान 27 दिन में पूरा कर लिया जाता है इस मौके पर मौजूद बसीर अहमद पूर्व लेखपाल,नफीस अहमद लेखाकार,सेठ मोहम्मद अनस,मौलाना जामा मस्जिद हिसामदुद्दीन कारी,मास्टर मो०यामीन ,सकील सिद्दीकी (एपीओ),
अनवर सिद्दीकी,साकिर क़ुरैशी,सेठ असद कुरैशी,उवैश कुरैशी,तसलीम सिद्दीकी, इलियास क़ुरैशी,समर खान,बसीर (लल्लू),अफक खान, अयान अंसारी,सारिक, फरमान, सन्त्री कुरैशी, मोहम्मद मियाँ, अनस जावेदी, जमील कुरैशी, सलमान वारसी, आबिद कुरैशी, चंद मियाँ कुरैशी, बख्शी, शेर मोहम्मद हज़रत, सद्दाब सिद्दीकी,आरिफ़‌ सिद्दीकी और कस्बे के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

चेकिंग और चालान की शिकायत पर भड़के बरखेड़ा विधायक, बोले- बंद कराइए यह चालान, अनर्गल परेशान किया तो मुझसे बुरा कोई नहीं

पीलीभीत/बरखेड़ा। कस्बे में बुधवार शाम आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान उस…

5 hours ago

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

1 day ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

1 day ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

1 day ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

1 day ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

1 day ago