Advertisement

home

महिला को अगवा कर मारी गई गोली,पुलिस जांच में जुटी,घायल महिला अस्पताल भर्ती

बरेली। इज्जतनगर के वीर सावरकर नगर में किराए पर रहने वाली सोनू को शनिवार शाम अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर गोली मार दी। घटना के बाद पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
महिला सोनू तीन सौ बेड अस्पताल के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवा लेने आई थी। दवा लेने के बाद जैसे ही वह निकली, तभी काली कार से आए चार लोगों ने उसे जबरन अपनी कार में बैठा लिया और गांधी उद्यान के पास ले गए। रामपुर गार्डन स्थित सीता रसोई के पास बदमाशों ने सोनू को दाहिनी ओर कॉलर बोन के पास गोली मार दी और फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक और क्षेत्राधिकारी प्रथम पंकज श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।फिलहाल महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस को सूचना मिली कि महिला को गोली मारी गई है। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी तक की जानकारी के अनुसार किसी परचित ने ही गोली मारी है। पुलिस जांच कर रही है। आगे जो भी अपडेट होगा बताया जाएगा।

 

Express views

Recent Posts

चेकिंग और चालान की शिकायत पर भड़के बरखेड़ा विधायक, बोले- बंद कराइए यह चालान, अनर्गल परेशान किया तो मुझसे बुरा कोई नहीं

पीलीभीत/बरखेड़ा। कस्बे में बुधवार शाम आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान उस…

5 hours ago

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

1 day ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

1 day ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

1 day ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

1 day ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

1 day ago