Advertisement

home

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बरेली दौरा : जनसभा, उद्घाटन और ट्रैफिक प्लान


बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभिन्न क्षेत्रों से लाभार्थियों को बसों के माध्यम से बरेली लाया जाएगा। मुख्यमंत्री बरेली कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे, समीक्षा बैठक और नवाबगंज स्थित अटल आवासीय विद्यालय की नव-निर्मित बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले बरेली के एडीजी ज़ोन रमित शर्मा, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉ. राकेश सिंह, और डीएम रविंद्र कुमार ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। प्रशासन द्वारा शहर में साफ-सफाई, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर व्यापक योजना बनाई गई है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कुछ प्रमुख निम्नलिखित मार्गों पर ऑटो, ई-रिक्शा, मैक्स वाहनों और ठेलों के संचालन पर रोक रहेगी :
श्यामगंज चौराहा, ईंट पजाया, बियावान कोठी, बिजलीघर तिराहा, अक्षर बिहार तिराहा, सर्किट हाउस चौराहा, चौकी चौराहा, कचहरी तिराहा, चौपला चौराहा, सिटी सब्जी मंडी, पटेल चौक, कोहाड़ापीर, कोतवाली गेट, नावल्टी, सिकलापुर चौराहा।इन मार्गों पर प्रतिबंधित वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।
~डायवर्जन प्लान
दिल्ली और रामपुर से आने वाले भारी वाहन तथा रोडवेज बसें, जिन्हें बदायूं जाना है, वे झुमका तिराहा, बड़ा बाईपास, नवदिया इरादा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा और भमोरा होते हुए जा सकेंगे।
नैनीताल से बदायूं जाने वाले भारी वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगे।
पीलीभीत से बदायूं जाने वाले भारी वाहन जहानाबाद कट, सितारगंज, किच्छा, बहेड़ी, बिलवा पुल, बड़ा बाईपास, फरीदपुर होते हुए दातागंज रोड से आ-जा सकेंगे।

पीलीभीत से बरेली आने वाले वाहन जहानाबाद, सितारगंज, किच्छा, बहेड़ी, बिलवा पुल और नैनीताल रोड का उपयोग करेंगे।
दिल्ली और रामपुर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन तथा रोडवेज बसें बड़ा बाईपास, झुमका, बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होते हुए जा सकेंगी।
लखनऊ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा और बड़ा बाईपास का रूट लेंगे।
बदायूं से बरेली आने वाले भारी वाहन भमोरा, देववरा चौराहा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे।
दिल्ली जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास से गुजरेंगे।
बदायूं और लखनऊ से बरेली आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस से सेटेलाइट बस स्टैंड तक आ सकेंगी
एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात प्लान का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
मुख्यमंत्री 932.59 करोड़ रु0 की धनराशि की 132 परियोजनाओ का लोकार्पण व शिलान्यास किया जायेगा। बरेली कालेज में ही स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग जागरूकता अभियान की रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जायेगा। तदोपरान्त कुछ लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया जायेगा।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

9 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

9 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

9 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

9 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago