Advertisement

home

झुमका तिराहे पर तीन दुकानों में लगी आग से लाखों का नुकसान, शार्ट सर्किट की आशंका

बरेली। परसाखेड़ा स्थित झुमका तिराहे पर सोमवार दोपहर तीन दुकानों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सीबीगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
परसाखेड़ा स्थित झुमका तिराहे पर रामद्वार गेट के पास पेट्रोल पंप के बराबर में परसाखेड़ा निवासी हबीब खां की परचून और इलेक्ट्रॉनिक्स की दो अलग-अलग दुकानें हैं। इनके ठीक बगल में तहसील खान की किराना की दुकान भी है। दोपहर करीब 12 बजे हबीब खां की परचून की दुकान में अचानक आग लग गई, जिसने तेजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और तहसील खान की किराना दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
तीनों दुकानें पेट्रोल पंप के बराबर में स्थित थीं, जिससे हादसे का खतरा और भी बढ़ गया था। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ा विस्फोट हो सकता था। सूचना मिलते ही सीबीगंज इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल की दो गाड़ियों को बुलाया गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।
आग से तीनों दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन इसकी विस्तृत जांच कर रहा है।
इस घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दमकल समय पर न पहुंचती, तो आग पेट्रोल पंप तक भी फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

Express views

Recent Posts

चेकिंग और चालान की शिकायत पर भड़के बरखेड़ा विधायक, बोले- बंद कराइए यह चालान, अनर्गल परेशान किया तो मुझसे बुरा कोई नहीं

पीलीभीत/बरखेड़ा। कस्बे में बुधवार शाम आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान उस…

4 hours ago

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

23 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

23 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

24 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

1 day ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

1 day ago