Advertisement

home

मैजिक को टैंकर ने मारी टक्कर ,एक की मौत चार लोग घायल, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों भेजा अस्पताल

बरेली। शादी मे डीजे बजाने के बाद वापस घर आ रहे युवकों के वाहन को पीछे से तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी ,हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया ।मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया ।पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव करमपुर के रहने वाले गजेंद्र मौर्य पुत्र ताराचंद निवासी करमपुर, होराम पुत्र लालाराम निवासी करमपुर,आकाश पुत्र चोखेलाल निवासी करमपुर,खूबचंद पुत्र चंद्रपाल निवासी करमपुर,हरेंद्र पुत्र होरीलाल निवासी करमपुर और विशाल पाल पुत्र सोमपाल निवासी मोहल्ला राजेंद्र नगर शादी समारोह मे डीजे बजाने का काम करते थे सोमवार को वो टाटा मैजिक से डीजे लेकर मिलक क्षेत्र स्थित एक शादी में डीजे बजाने के लिए गए थे ।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग डीजे को छोटा हांथी मे रखकर वापस घर के लिए आ रहे थे रात करीब एक बजे के आसपास कुल्छा के पास छोटा हाथी को पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी टक्कर मारने के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया ।हादसे मे गजेंद्र मौर्य पुत्र ताराचंद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया ।मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया ,पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

राहगीरों ने बताया कि मैजिक सवार लोग सड़क किनारे खड़े होकर कुछ समान खरीद रहे थे तभी पीछे से आ रहे टैंकर ने मैजिक को टक्कर मार दी हादसे की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी ।सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया।

Express views

Recent Posts

चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दे उठाए

बरखेड़ा।व्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़िया हुलास में ग्राम चौपाल का आयोजन पंचायत घर पर…

6 hours ago

​सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मासूम बेटे सहित राहगीर की हालत नाजुक

​बरखेड़ा । क्षेत्र में बुधवार दोपहर को हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप…

6 hours ago

मछलियों को चारा डालने गए ग्रामीण की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में बुधवार दोपहर एक बेहद दुखद घटना सामने आई,…

1 day ago

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम करनापुर में मंगलवार को 32 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध…

1 day ago

बोलेरो पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार को कस्बे में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल…

1 day ago

बीडीए की बड़ी कार्रवाई: बरेली में सपा नेता का कोचिंग सेंटर सील, एक कमरे में ठूंसकर बिठाए थे 150 छात्र

लखनऊ अग्निकांड के बाद दूसरे दिन भी जारी रहा सघन चेकिंग अभियान,सिर्फ एक फीट चौड़ी…

1 day ago