Advertisement

home

DM पहुंचे 300 बेड अस्पताल,1 कर्मचारी लेट कार्यवाही के निर्देश

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज 300 बेड मंडलीय चिकित्सालय एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
▶️ डीएम ने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका को देखा और जानकारी ली कि कितने कर्मचारी कार्यरत है, जिस पर अवगत कराया गया कि 21 कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारी अमरेन हुसैन के लेट आने पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
▶️वन स्टॉप सेंटर के भोजनालय कक्ष व मीनू को भी देखा गया तथा खाने की गुणवत्ता को परखा गया जहां पर सभी व्यवस्थाएं उचित पायी गयी।
▶️उपस्थित कर्मचारियों से विद्युत व्यवस्था की भी जानकारी ली गयी, जिस पर अवगत कराया गया कि विद्युत निरन्तर आती है।
▶️उक्त के उपरांत वन स्टॉप सेंटर में रह रही लड़कियों से भी वार्ता की गयी तथा उनकी समस्याओं को सुना गया और सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं का अतिशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जो भी लड़कियां 18 वर्ष से कम आयु की है और उनके माता-पिता उनकी शादी कराना चाहते हैं तो परिजनों को बुलाकर समझाया जाए तथा महिला सुरक्षा व अधिकारों से संबधित नियम/कानून का बैनर लगवाया जाये, जिससे लोग जागरूक हो सके।
▶️मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए कि जो भी लड़कियां यहां आये उनका निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाये।

Express views

Recent Posts

चेकिंग और चालान की शिकायत पर भड़के बरखेड़ा विधायक, बोले- बंद कराइए यह चालान, अनर्गल परेशान किया तो मुझसे बुरा कोई नहीं

पीलीभीत/बरखेड़ा। कस्बे में बुधवार शाम आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान उस…

4 hours ago

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

23 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

23 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

24 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

1 day ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

1 day ago