Advertisement

home

SDM से बच्चे और उसके पिता ने लगाई गुहार

  • 5 चक्कर लगाने के बाद टोकन मिलने के बाद भी आधार कार्ड में बायोमैट्रिक अपडेट नहीं हुआ

बरेली : आज के दौर में आधार कार्ड एक अहम दस्तावेज है. बच्चे के 5 साल के होने के बाद आधार कार्ड को बायोमिट्रिक अपडेट कराना जरूरी होता है.
एक युवक कई महीनो से अपने बच्चे के आधार कार्ड मे संशोधन करवाने के लिए पोस्ट ऑफिस के चक्कर लगा रहा है। थक हारकर उसने मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी और आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज़ कराई।
मीरगंज का एक स्कूली बच्चा बायोमैट्रिक अपडेट कराने के लिए मीरगंज डाकखाने में पांच बार चक्कर लगा चुका है। अब उसने अपने पिता के साथ एसडीएम मीरगंज से गुहार लगाई।
मीरगंज डाकखाने में अपार्टमेंट देने के बाद भी आधार कार्ड में बायोमैट्रिक अपडेट नहीं हो रहा है। जिससे राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी भी नहीं हो पा रही है।
गुरुवार को *दियोरिया अब्दुल्लागंज निवासी राकेश दिवाकर* ने उप जिलाधिकारी मीरगंज तृप्ति गुप्ता को प्रार्थना पत्र दिया जिसमें कहा कि मैं अपने पुत्र अर्जुन के आधार कार्ड में बायोमैट्रिक अपडेट कराने के लिए आवेदन किया था जिसमें डाकघर मीरगंज में 1 फरवरी 2025 को आधार कार्ड बनवाने का टोकन दे दिया था। तब से प्रार्थी चार बार डाकघर मीरगंज के चक्कर लगा चुका है लेकिन वहां तैनात कर्मचारी उसकी सुन नहीं रहे हैं। राकेश दिवाकर 3 अप्रैल को पुनः पांचवीं बार आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए अपने पुत्र को लेकर गया था वहां तैनात कर्मचारियों ने सोमवार को आने के लिए कहा दिया।
राकेश दिवाकर ने बताया मैं एक देहाड़ी मजदूर व्यक्ति हूं अगर ऐसी ही डाकघर के चक्कर लगाता रहा तो बच्चे भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे मेरा बच्चा स्कूल जाता है अगर रोज़ रोज़ डाकखाने के चक्कर लगाता रहा तो वह स्कूल कैसे जाएगा।
मीरगंज उपजिलाधिकारी तृप्ति गुप्ता ने बताया डाकखाना में आधार कार्ड को लेकर शिकायत मिली हैं मैंने तत्काल नायब तहसीलदार अरविंद कुमार को मौके पर भेजा है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

8 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

8 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

8 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

8 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago