Advertisement

home

हिन्दू महासभा को मिला तीनों बार एसोसिएशन का समर्थन


पीलीभीत। जिले में दियूनी केसरपुर रोडवेज बस स्टैंड बनाए जाने का जिले की पब्लिक ने विरोध करते हुए हिन्दू महासभा द्वारा इसकी आवाज उठाने को अपना समर्थन प्रदान किया है। वहीं जिले की तीनों बार एसोसिएशन ने भी लिखित में हिन्दू महासभा को अपना समर्थन प्रदान किया है।

पंकज शर्मा (जिलाध्यक्ष हिन्दू महासभा)

आपको बता दें कि गुरुवार को हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल को एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पीलीभीत जिला अधिकारी को दिया था ज्ञापन मे जो बातें बताई गई थीं वह सब सही हैं। वहीं पीलीभीत की जनता में दियूनी केसरपुर बस स्टैंड बनाए जाने का विरोध देखा जा रहा है। आम पब्लिक का कहना है यह बस स्टैंड से हमारी महिलाओ बच्चो बुजुर्गो को बहुत बडी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। वहीं यह विपरीत दिशा में आठ किलोमीटर दूर है जो क्राइम को बढ़ावा देगा। वहीं हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने शनिवार को अपनी टीम के साथ तीनो बार जिला संयुक्त बार, सेंट्रल बार, सिविल बार एसोसिएशन से सम्पर्क साधा और दियूनी केसरपुर रोडवेज बस स्टेंड बनाए जाने को लेकर चर्चा की तो तीनों एसोसिएशन में विरोध की स्थिती देखी गई उनका भी कहना था यह आम जनमानस के साथ गलत करा जा रहा है और विरोध दर्ज करते हुए हिन्दू महासभा को समर्थन देकर आवाज उठाने को कहा एवं सभी तीनों एसोसिएशन ने अपना सहयोग हर तरह से जैसे संभव हो देने को कहा। तीनों बार एसोसिएशन ने हिन्दू महासभा के द्वारा आम जन-मानस की उठाई आवाज को लिखित में समर्थन दिया।
वहीं हिन्दू महासभा चार महीनों से शहर में पार्किंग को लेकर लिखित शिकायत हर जन प्रतिनिधियों को देती चली आ रही है वहीं ज्ञापन पर ज्ञापन एवं धरने पर धरना देते आ रहे हैं जिसकी जानकारी जिला प्रशासन को है लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा जनमानस को देखते हुए कोई भी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। वहीं फिर हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने आठ अप्रैल दिन मंगलवार को जिला अधिकारी कार्यालय पर आमरण अनशन की चेतावनी डेढ़ माह पहले जिला प्रशासन को दे रखी है एवं एक हफ्ते पहले ज्ञापन देकर भी जिला अधिकारी के सामने रोष व्याप्त करा है तीनों बार एसोसिएशन ने भी पार्किंग को लेकर मौखिक समर्थन देते हुए साथ में रहने की बात कही है तीनों बार एसोसिएशन ने कहा है कि आठ अप्रैल को आमरण अनशन पर हिन्दू महासभा के सहयोग में बैठेंगे, हिन्दू महासभा जनमानस की प्रमुख समस्याओं को लेकर अच्छा कार्य कर रही है उनके साथ आम जनमानस को भी अधिक से अधिक संख्या में सहयोग देना चाहिए।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: तुष्टिकरण से बढ़ा आतंकवाद, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य:CM योगी

पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…

2 hours ago

सीएम के दौरे से पूर्व एक बार फिर नजरबंद हिन्दू नेता पंकज शर्मा, अपनी ही सरकार में अपमानित महसूस कर रहे हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…

2 hours ago

पुलिस मुठभेड़ में कुंडल लूट का आरोपी घायल गिरफ्तार, तमंचा और लूटा गया कुंडल बरामद

बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…

3 hours ago

हादसा: धनेटा रेलवे फाटक पर नेपाल जा रही बस खड़े ट्रक में घुसी, 1 की मौत, 2 दर्जन घायल

बरेली।हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार तड़के बरेली के…

11 hours ago

एसएसपी बरेली ने पांच इंस्पेक्टर और एक दरोगा के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए पांच निरीक्षकों…

11 hours ago

मोटरसाइकिल लूट का आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

बरखेड़ा। मोटरसाइकिल लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार…

20 hours ago