पीलीभीत। हिन्दू महासभा नगर में पार्किंग स्थल मुद्दे पर मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर मौन अनशन करेगी।
हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने स्थानीय लोगों से मंगलवार को भारी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पीलीभीत मे पार्किंग स्थल को लेकर बीते चार माह से आवाज उठाई जा रही है धरने पर धरना दिया जा रहा जगह भी चिन्हित कर दी गई है लेकिन फिर भी जिला प्रशासन पार्किंग स्थल को नही बना रहा है बल्कि जिला प्रशासन द्वारा नो पार्किंग का चालान काटा जा रहा है ।
जब शहर मे पार्किंग की व्यवस्था नही है तो प्रशासन नो पार्किंग के नाम पर चालान कैसे काट सकता है।
जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण गैस चौराहे से स्टेशन रोड पर घंटो के जाम मे स्कूली छोटे बच्चे, बुजुर्ग, मरीज गर्मी मे जाम मे फसे रहते है। लेकिन पीलीभीत जिला प्रशासन द्वारा इस पर कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है।
हिन्दू महासभा लगातार पब्लिक के हितो की समस्याओ को उठा रहा है इसी क्रम में पार्किंग समस्या को लेकर हिन्दू महासभा आमजन के साथ आठ अप्रैल को जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर मौन अमरण अनशन करेगी।
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…
बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…
बरेली।हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार तड़के बरेली के…
बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए पांच निरीक्षकों…
बरखेड़ा। मोटरसाइकिल लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार…