Advertisement

home

मुठभेड़ में एक तमंचा 9 मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, वाहनो के स्पेयर पार्ट्स सहित तीन शातिर चोर गिरफ्तार

बरेली। कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात थाना कोतवाली पुलिस और एसओजी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर इस्लामिया ग्राउण्ड के खण्डहरनुमा बिल्डिंग में मोटर साईकिलो के रजिस्ट्रेशन व चेसिस नंबर की कूटरचना कर रहे 3 शातिर चोरों को घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया गया तो एक व्यक्ति द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से 2 फायर किये, पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में बारादरी थाना क्षेत्र के रवडी टोला निवासी तस्लीम उर्फ मुन्ना पुत्र अहमद खान दाहिने पैर के घुटने में गोली लगने से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से घायल अभियुक्त के दो साथी इमरान पुत्र लियाकत अली निवासी फरीदापुर चौधरी थाना इज्जतनगर व तौकीब पुत्र सद्दीक निवासी परतापपुर चौधरी थाना इज्जतनगर को भी गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 2 खोखा व 1 जिन्दा कारतूस, 9 मोटरसाइकिल व एक एक्टिवा स्कूटी मय अलग-अलग वाहनो के स्पेयर पार्ट्स मय एक खुला हुआ इंजन व नए चेचिस व इंजन नंबर लगाने वाले डाई , 3 मोबाइल फोन बरामद हुये।
पूछताछ पर अभियुक्तों ने संयुक्त रुप से बताया कि बरामद मोटर साईकिलो को हम तीनो ने मिलकर अलग- लग स्थानो से चुराई है, जिनको हम तीनो ने इस्लामिया ग्राउण्ड खण्डहरनुमा बिल्डिंग में छुपाया था। इन चोरी की मोटर साईकिलो पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर उसी का चेचिस नम्बर व इंजन नम्बरो को डाई किट की मदद से बदल देते थे, जब हम लोगो को कोई ग्राहक मिलता था तो हम उसको कम दाम में मोटर साईकिल को बेच देते थे तथा जो पैसा मिलता था उसको आपस में बराबर बाट लेते थे।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

7 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

7 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

7 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

7 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago