Advertisement

home

गर्मी के दृष्टिगत खराब हैण्डपम्पो को कराये ठीक : DM

 

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
▶️मानक के अनुरूप वसूली, राजस्व एवं फौजदारी वादों का समय से निस्तारण करने, विरासत, डिजिटल क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री, सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग, पीएम आवास सर्वे, सीएम युवा अभियान, सीमा स्तंभ, फैमिली आईडी तथा पट्टा आवंटन आदि की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, एल्बम हिट एंड रन मोटर यंत्र घटना के पीड़ितों को दिए जाने वाले अनुदान की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
▶️गेहूं खरीद पर विस्तार से चर्चा की गयी और निर्देश दिए गए कि क्रय केन्द्रवार गेहूँ खरीद की अद्यतन स्थिति को मंगवाये, जिन केन्द्रों की खरीद कम है ऐसे केन्द्रों के क्रय प्रभारियों को बुलायें, जॉच करायें कि उनके द्वारा बड़े कृषकों को गेहूं खरीद के लिये समन्वय किया है या नहीं। दोषी पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
▶️डिजटल क्राप सर्वे में तहसील फरीदपुर और बहेड़ी की कम प्रगति पाए जाने पर गति लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देश दिए गए कि अंश निर्धारण में ऋुटि सुधार के आवेदन कम आ रहे हैं इसका प्रचार-प्रसार करें, जिससे लोग जागरूक हों और ऋुटि सुधार हेतु आईजीआरएस में शिकायत करने के बजाय तहसील में ऋुटि सुधार हेतु आवेदन करें।
▶️रियल टाइम खतौनी में विरासत दर्ज कराने के निरस्त प्रकरणों का विगत छः माह डाटा लेखपालवार निकलवायें और संबंधित आवेदक से बात कर कारणों को जाने और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करें।
▶️प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवेदन करने वाला आवेदक यदि किराए पर रह रहा है और उसका स्वयं का मकान नहीं है तो वह पात्र है उसे अपात्र की श्रेणी में ना डालें।
▶️फैमिली आईडी की समीक्षा करते हुए कोटेदारों का सहयोग लेते हुए डाटा तैयार करने और कार्य में गति लाने के निर्देश दिए गए।
▶️मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत जो लोग लोन के लिए आवेदन कर रहे हैं उसके लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। अतः आय प्रमाण पत्र के आवेदनों का निस्तारण शीघ्रता के साथ किया जाए। बैठक में सीमा स्तम्भ कितने लगे हैं इसकी जानकारी भी ली गयी।
▶️बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत निर्देश दिए गए कि जो भी तालाब हैं उनमें पानी भर दिया जाए, जिससे पशु-पक्षियों को पीने के पानी की समस्या ना हो साथ ही जहां कहीं हैण्डपम्प खराब है उसे सही कराया जाए, नगरीय क्षेत्रों में भी प्याऊ आदि की व्यवस्था दुरूस्त की जाए। गर्मी में आग लगने की सम्भावनाएं ज्यादा रहती हैं, अतः समस्त उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के फायर स्टेशनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांच लें। फायर स्टेशनों पर ड्यूटी चार्ट चस्पा रहे और कर्मी उपलब्ध रहे यह सुनिश्चित करें। ▶️विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विगत गर्मी के मौसम में जहां विद्युत की अधिक समस्या आई थी उन क्षेत्रों में अभी से विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक उपाय अपनाये जाए, जिससे समस्या ना हो।
▶️आगामी बरसात के मौसम में बाढ़ आदि की समस्या के दृष्टिगत अभी से कराये सुरक्षात्मक कार्य।
▶️चकबंदी वाद, धारा-34, धारा-67, धारा-80, धारा-116 व 03 वर्ष पुराने कोई वाद ऐसे तो नहीं है जिन में अंतिम मौके का नोटिस चला गया है या नहीं। एक वर्ष से 03 वर्ष के बीच वादों का भी निस्तारण बढ़ाया जाए।
▶️सी0एम0 डैशबोर्ड में डी व ई रैंक वाले विभागों की विस्तार से समीक्षा की और जिन विभागों की रैंक खराब है उनके विभागीय अधिकारियों को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए गए।

Express views

Recent Posts

महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर…

19 hours ago

एशियन पैरा खेलों में यूपी के खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बरेली। जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक आयोजित पांचवें एशियाई पैरा खेल-2026…

23 hours ago

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में गो-तस्करी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये…

1 day ago

कजाकिस्तान में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर थमाकर भेजा विदेश

विदेश में फंसा युवक, भारतीय दूतावास की मदद से महीनों बाद लौटा घर,आरोपी पर एफआईआर…

2 days ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

बरखेड़ा। पीलीभीत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरखेड़ा में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

2 days ago

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक फरार

​बरखेड़ा।स्थानीय पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन दिन के भीतर बड़ी…

2 days ago