Advertisement

home

शिव मंदिर से अखंड ज्योत लेकर 250 लोगों का जत्था पूर्णागिरि के लिए हुआ रवाना

बरेली (फतेहगंज पश्चिमी)। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला नई बस्ती शिव मंदिर से 250 लोगों का जत्था अखंड ज्योत लेकर मां पूर्णागिरि दरबार के लिए हुआ रवाना। जानकारी के अनुसार महंत सूरज राठौर, महंत जगदीश राठौर ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी नई बस्ती शिव मंदिर से 250 लोगों का जत्था डीजे की धुन पर माता के भजनों पर नाचते गाते आतिशबाजी कर एक दूसरे को गुलाल लगाकर 19 वीं अखंड ज्योत लेकर पैदल मां पूर्णागिरि के लिए आज 8 अप्रैल मंगलवार को रवाना हुआ, 11 अप्रैल को मां पूर्णागिरि धाम पहुंचकर। ज्योत चढ़ाकर 12 अप्रैल को वापस लौटेंगे।
पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि माता की अखंड ज्योत पूर्णागिरि ले जाने से पहले नई बस्ती शिव मंदिर पर नवरात्रि में 9 दिन तक माता की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर पूजा पाठ की गई थी। उसके बाद अखंड ज्योत पैदल यात्रा आज मोहल्ला नई बस्ती से शुरू होकर राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर होते हुए भिटौरा स्टेशन से लोधी नगर चौराहे से कस्बे की मेन मार्केट होते हुए रवाना हुई इस दौरान कस्बा वासियों एवं व्यापारियों ने अखंड ज्योत शोभा यात्रा का फूल वर्षा कर स्वागत किया इस दौरान अखंड ज्योत पदयात्रा में विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, पूर्व चेयरमैन सरजू यादव, सभासद प्रदीप गुप्ता, आशीष अग्रवाल, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, जगत सिंह उर्फ सनी, भाजपा नेता राम गुप्ता, विक्रम सिंह, ललित पाल, महंत वीरेंद्र राठौर, महंत सूरज राठौर, महंत जगदीश राठौर, मुकेश राठौर, राजू गुप्ता, राजकुमार, बबलू राठौर, राकेश सुशील सिंह, रामू, जयप्रकाश, प्रेमी, पान सिंह, हरिराम, महेंद्र, मान सिंह, आदि सैकड़ों भक्तगढ़ मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद

बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला…

10 hours ago

कछला घाट के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

​बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज  सोमवार को गाजीपुर…

10 hours ago

गाली गलौज का विरोध करने पर नशे में महिला के साथ की मारपीट, दांत से काटकर मांस निकाला, थाने में शिकायत

​बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के ग्राम फूटे कुआं कुरैया में शराब के नशे में एक शराबी…

10 hours ago

अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम,पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पिलाया तेजाब,हुई मौत

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अवैध संबंधों के चलते एक दिल दहला देने वाली…

12 hours ago

कछला घाट के लिए रवाना हुए कांवड़िए,विधायक ने शिवभक्तों को किया विदा,जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

​बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र…

1 day ago