Advertisement

home

मंत्री जी के स्वागत से पहले चैयरमेन ने रखी अपनी मांगे


पीलीभीत । जिले के सांसद जितिन प्रसाद कैबिनेट मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग आज बरखेड़ा नगर पंचायत मे नगर के सिद्ध बाबा स्थान पर बनाये गये सरोवर का शिलान्यास करने के लिए और नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल द्वारा कराये गये सामूहिक विवाह मे वर बधु को आशीर्वाद देने के लिए पहुचे। जहाँ कैबिनेट मंत्री के मंच पर पहुंचते ही नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम विहारी भोजवाल ने मंत्री जी का स्वागत करने से पूर्व अपनी मांगे जिनमे प्रमुख रूप से नगर मे युवाओं के लिए स्टेडियम, छात्रों के लिए डिग्री कालेज,एम आर एफ सेंटर तक सड़क निर्माण आदि मांगे मुख्य थी ।नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अपनी मांगे रखने के बाद चैयरमेन श्याम बिहारी भोजवाल ने कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को बुके और स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।वही कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने नगर पंचायत अध्यक्ष को आश्वाशन देते हुए कहा की वह इन सभी कार्यों को पुरा कराने का प्रयास करेंगे।इसके बाद सभी नव युगल को शादी के पवित्र बंधन मे बँधने पर आशीर्वाद दिया।जिसके बाद सिद्ध बाबा परिसर मे बने सरोवर का फीता काट कर शिलान्यास किया।

वही नगर पंचायत बरखेड़ा मे हुए सामूहिक विवाह मे 11 जोड़ो ने जिनमे प्रताप डांडी की सुनीता देवी के साथ हरियाणा के सोनू ,वार्ड नंबर 8 बरखेड़ा की मीनाक्षी के साथ पंसगवा बीसलपुर के गुड्डू ,वार्ड न 2 बरखेड़ा की मंजू देवी के साथ सफोरा बीसलपुर के सोनू , ग्राम उगनापुर बरखेड़ा की मंजू देवी के साथ उगनापुर बरखेड़ा के अरविन्द ,चन्दपुर बरेली की कोमल के साथ बदायूं के संजीव कुमार ,लालपुर पूरनपुर की पूजा देवी के साथ चन्दपुरा बीसलपुर के व्रजेश कुमार , नानकमत्ता उत्तराखंड की रेखा भट्ट के साथ रामनगर जगतपुर के पप्पू मौर्य, बिहारीपुर पूर्णपुर की अंशिका देवी के साथ वार्ड नंबर 4 बरखेड़ा के सुमित कुमार, अभयपुर पूरनपुर की पूनम देवी के साथ अभयपुर पूरनपुर के अरुणकुमार, वार्ड नंबर 1 बीसलपुर की चांदनी के साथ गुलेंदा गौटिया बीसलपुर के धर्मपाल,वांस मंडी बरेली की पूजा के साथ बरेली के गौरव ने अग्नि को साक्षी मानकर जीवन साथी के रूप मे सात फेरे लिए ।सामूहिक विवाह कार्यक्रम गायत्री परिवार द्वारा सम्पन कराया गया जिसमे नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल व नगर वासियों ने नव दाम्पतियों को उपहार भी दिये गये।इस मौके पर आस्था अग्रवाल (अध्यक्ष नगर पालिका पीलीभीत) भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरद्वारी लाल गंगवार, नफिस अहमद,देवकी नंदन, अनिल राणा ,यशपाल सिंह,राणा प्रताप सिंह, गोपाल भोजवाल, महेश,चेतन,देवांग,मनोज,सलीम,सुबूल अंसारी,लक्ष्मीकान,बबलू यादव, प्रवेश जोशी मनोज सक्सेना,उत्तम अग्रवाल, विमलेश कुमार, मानू पाण्डेय,साहित हजारों की संख्या मे लोग मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर…

20 hours ago

एशियन पैरा खेलों में यूपी के खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बरेली। जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक आयोजित पांचवें एशियाई पैरा खेल-2026…

24 hours ago

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में गो-तस्करी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये…

1 day ago

कजाकिस्तान में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर थमाकर भेजा विदेश

विदेश में फंसा युवक, भारतीय दूतावास की मदद से महीनों बाद लौटा घर,आरोपी पर एफआईआर…

2 days ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

बरखेड़ा। पीलीभीत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरखेड़ा में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

2 days ago

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक फरार

​बरखेड़ा।स्थानीय पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन दिन के भीतर बड़ी…

2 days ago