बरेली : मीरगंज के रैयानगला गांव में आढ़तियों/व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से गेहूं की खरीद किए जाने की सूचना पर एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने मंगलवार को छापा मारकर काश्तकारों से खरीदा गया करीब 252 क्विंटल गेहूं पकड़ लिया। इस मामले में रामशंकर पाण्डेय पर 45276 रुपए और अनीस हुसैन पर 56595 रुपए मंडी शुल्क और शमन शुल्क जुर्माना वसूला गया। साथ ही उसे बिना लाइसेंस के दोबारा खरीद न करने की सख्त हिदायत दी है।
▶️एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने टीम के साथ रैया नगला गांव में छापा मारा। वहां 2 लोगों द्वारा गेहूं की खरीद की जा रही थी। मौके से काश्तकारों से रामशंकर पाण्डेय द्वारा 112 कुंतल, अनीस हुसैन द्वारा 140 कुंतल खरीदा गया गेहूं मिला। जबकि गेहूं खरीदने वाले के पास गल्ला कोई लाइसेंस आदि नहीं था।
एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने कहा कि यदि कोई नियम विरुद्घ गेहूं खरीद करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
पीलीभीत/बरखेड़ा। कस्बे में बुधवार शाम आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान उस…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…
बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…