Advertisement

home

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, चर्चित सीए के बेटे समेत 15 युवक-युवतियां गिरफ्तार


बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी सिटी मानुष पारीक के निर्देश पर सीओ और इंस्पेक्टर इज्जतनगर की पुलिस टीम देह व्यापार की सूचना पर कड़ी कार्रवाई की। इज्जतनगर क्षेत्र में बालाजी अस्पताल के पास मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। जिस पर सोमवार देर शाम इज्जतनगर पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश कर दिया। मसाज पार्लर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट से जुड़े बरेली के चर्चित सीए के बेटे समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 8 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल हैं। पकड़े गए लोगों में एक चर्चित चार्टर्ड अकाउंटेंट का बेटा भी शामिल है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, नकदी और मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया। सभी आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम की सभी धाराओं के तहत इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इज्जतनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि बन्नूवाल नगर स्थित बालाजी अस्पताल के पास एक मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। महिलाओं द्वारा छत से आने-जाने वालों को अश्लील इशारे किए जा रहे थे, जिससे स्थानीय महिलाएं और बालिकाएं असहज हो रही थीं। इस पर सीओ तृतीय अजय कुमार के नेतृत्व में इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेन्द्र सिंह व अन्य पुलिस टीम ने दबिश दी। छापे के दौरान दो कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले।
छापेमारी में पुलिस को बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली, जिसमें 32,720 रुपये नकद, 11 स्मार्टफोन, 2 कीपैड फोन, 28 कंडोम, मैनफोर्स गोलियां, लिपस्टिक, बिंदी, हेयरबैंड, फेस क्रीम, मेकअप किट, चिक शैम्पू, फेस पैक, डिटोल, वी वॉश, क्यूआर कोड स्कैनर आदि शामिल हैं। सभी सामान को साक्ष्य के तौर पर सील कर लिया गया है। कार्रवाई की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।
पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने बताया कि यह मकान उर्मिला नाम की महिला के नाम पर किराए पर लिया गया था। उर्मिला ही ग्राहकों को बुलाने और सौदे तय करने का काम करती थी। भुगतान नकद और ऑनलाइन माध्यम से लिया जाता था। पुलिस ने सभी 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैश्यावृत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है।
इज्जतनगर पुलिस ने मौके से अभिषेक पटेल पुत्र बुद्ध सिंह – निवासी सिसिया, थाना भुता, अफलाक पुत्र नवी अहमद – निवासी हबीबउल्लाह खां जनूबी, बीसलपुर, पीलीभीत, वैभव गोयल पुत्र विजय कुमार गोयल सीए – निवासी स्टेशन रोड, सिविल लाइंस, बरेली, अमर सिंह पुत्र नत्यूलाल – निवासी शांति बिहार, सुभाषनगर, बुद्धसेन पुत्र रामलाल – निवासी कमऊआ, हाफिजगंज, ताविश पुत्र मोहम्मद राशिद – निवासी ग्यासपुर, बीसलपुर, पीलीभीत, अखलाक पुत्र मुन्ने अंसारी – निवासी महेशपुर अटरिया, सीबीगंज, अजय सागर पुत्र धनीराम, ब्यूटी विश्वास पत्नी दुलाल विश्वास – निवासी सितारगंज, उधम सिंह नगर, सर्वेश पत्नी प्रेम सिंह – निवासी संजयनगर, बारादरी, उर्मिला पत्नी चुन्नीलाल – निवासी ढकिया, हाफिजगंज (मुख्य आरोपी), मलीना मिस्त्री पत्नी विकास मिस्त्री – निवासी सितारगंज, उधम सिंह नगर, निशा पत्नी अनस खान – निवासी सुभाषनगर को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर इज्जतनगर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि देह व्यापार समेत अन्य अनैतिक धंधे करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। थाने के सभी दरोगा और सिपाहियों की टीमों को अलर्ट किया गया है। हुक्का बार, सड़क पर जाम छलकाने, नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि सेक्स रैकेट से जुड़े नेटवर्क के अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। मोबाइल डेटा, क्यूआर कोड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

Express views

Recent Posts

महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर…

19 hours ago

एशियन पैरा खेलों में यूपी के खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बरेली। जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक आयोजित पांचवें एशियाई पैरा खेल-2026…

23 hours ago

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में गो-तस्करी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये…

1 day ago

कजाकिस्तान में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर थमाकर भेजा विदेश

विदेश में फंसा युवक, भारतीय दूतावास की मदद से महीनों बाद लौटा घर,आरोपी पर एफआईआर…

2 days ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

बरखेड़ा। पीलीभीत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरखेड़ा में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

2 days ago

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक फरार

​बरखेड़ा।स्थानीय पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन दिन के भीतर बड़ी…

2 days ago