Advertisement

home

पत्नी का स्टेट्स देख पति ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या

बरेली। राज ने एक साल पहले 23 साल की सिमरन से की लव मैरिज, लड़की के इस स्टेट्स का हुआ खतरनाक अंजाम.मैंने अपने पति पर पुलिस केस कर दिया, वो 10:30 बजे तक जेल में होगा…यह पोस्ट किसी फिल्मी कहानी का हिस्सा नहीं, बल्कि बरेली में एक पत्नी का अपने पति के लिए वॉट्सऐप पर स्टेटस था.

बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. आरोप है कि महिला ने थाने में तैनात अपने भाई की मदद से पति की पिटाई करवाई, जिससे उसे पूरी रात थाने में बितानी पड़ी. मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब सामने आया जब युवक ने अगली सुबह कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मौत से पहले उसने अपनी मां से कहा, “मैं हमेशा के लिए सोने जा रहा हूं, परेशान मत करना.” मां को यह सामान्य बात लगी, लेकिन कुछ देर बाद जब वह कमरे में गई, तो बेटे को पंखे से लटका पाया. यह मंजर देखकर पूरे घर में कोहराम मच गया. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.

यह पूरी घटना बरेली के थाना इज्जत नगर क्षेत्र के मुंशी नगर इलाके की बताई जा रही है. यहां रहने वाले 28 वर्षीय युवक राज एक साल पहले सिमरन नाम की युवती से लव मैरिज की थी. अब राज ने पत्नी से तंग आकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. परिवार के लोगों का आरोप है कि मौत से दो दिन पहले राज अपनी पत्नी सिमरन (23) को लेने के लिए शाहजहांपुर उसके मायके गया था. दोनों को देहरादून में एक शादी समारोह में जाना था. मगर मायके वालों ने राज की पत्नी सिमरन को साथ भेजने से इनकार कर दिया. आरोप है कि सिमरन के भाइयों ने राज के साथ मारपीट की और वहां से भगा दिया. अगले दिन मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट आदि का मुकदमा लिखा दिया. इसके चलते पूरी रात पुलिस हिरासत में रहने के बाद राज टूट गया. आरोप है कि पुलिस थाने में राज को ‘बेज्जती सहन ना हो सकी’ और उसने अगले दिन आत्महत्या कर ली.

बताया जा रहा है कि मंगलवार को थाने से आने के बाद राज ने अपनी मां से कहा कि वह सोने के लिए जा रहा है. उसे उठाया न जाए. मां को लगा कि लड़का थका हुआ है, परेशान है इसलिए वह सोने गया है. कुछ देर बाद जब मां बेटे को खाना देने के लिए उठाने गई तब वह फंदे से लटका हुआ मिला. शव देख कर मां की चीख निकल गई. आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतरा गया.  तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी के भिजवा दिया.

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया पूतना वध का मनमोहक मंचन, गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष

 ​बरखेड़ा। कस्बे के मेला मैदान पर चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के…

5 hours ago

तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, इलाज के दौरान घायल की मौत

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में बरखेड़ा चीनी मिल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर…

5 hours ago

घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम नवदिया शरीफगंज में एक महिला के साथ घर में…

5 hours ago

गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला समेत चार लोगों पर मारपीट का आरोप, जान से मारने की धमकी

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पोटा कला निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर…

5 hours ago

ग्राम पंचायत चुनाव में देरी होने पर वर्तमान प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग

बरखेड़ा। ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश…

5 hours ago

खेत जा रही महिला के सामने आया तेंदुआ, भागकर बचाई जान, ग्रामीणों में दहशत 

बरखेड़ा।शुक्रवार सुबह क्षेत्र के गांव नवादा महेश में तेंदुए की मौजूदगी की खबर से हड़कंप…

5 hours ago