Advertisement

home

हिंदु युवा वाहिनी के महामंत्री पर जानलेवा हमले में 15 पर एफआईआर


बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में कुछ दबंगों ने हिंदु युवा वाहिनी के महामंत्री पर शुक्रवार रात जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार वह अपने घर में चल रही पूजा-पाठ के लिए फल लेने गए थे। इसी दौरान वहां घात लगाए बैठे दबंगों ने हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर बारादरी पुलिस ने तीन नामजद समेत 10-15 अज्ञात व्यक्तियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
कैंट के भरतौल गांव निवासी उदित ठाकुर किसी काम से तुलसीनगर गए थे। उसी दौरान सत्यम वाजपेयी, विपिन शर्मा, रोनित समेत 10 से 15 अज्ञात युवकों ने उसे घेरने की कोशिश की, लेकिन उदित किसी तरह खुद को बचाते हुए वहां से भाग निकले। उसके बाद वह वालजती में फल लेने पहुंचे तो उन्हीं हमलावरों ने अकेला पाकर उसकी कार पर हमला कर दिया और शीशे तोड़ डाले। फिर जैसे ही वह जान बचाकर कार से बाहर निकला, इन लोगों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार सत्यम वाजपेयी ने तलवार से जान लेने की नीयत से वार किया। इस हमले में उदित को गंभीर चोटें आईं, लेकिन संयोग अच्छा रहा कि घटनास्थल से कुछ राहगीर गुजर रहे थे। सचिन, अवनीश, आदित्य और वीरेंद्र सिंह नामक युवकों ने साहस दिखाते हुए हमलावरों से भिड़कर किसी तरह उदित को बचाया। इन युवकों की समय रहते की गई बहादुरी ने उदित की जान बचा ली। घटना की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद उदित को पास के अस्पताल में ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
उदित ने बताया कि हमलावर उसे पहले से ही निशाना बना रहे थे और तुलसी नगर से ही उसका पीछा कर रहे थे। पुलिस को दी गई तहरीर में उदित ने सत्यम वाजपेयी, विपिन शर्मा, रोनित और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Express views

Recent Posts

चेकिंग और चालान की शिकायत पर भड़के बरखेड़ा विधायक, बोले- बंद कराइए यह चालान, अनर्गल परेशान किया तो मुझसे बुरा कोई नहीं

पीलीभीत/बरखेड़ा। कस्बे में बुधवार शाम आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान उस…

4 hours ago

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

24 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

24 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

24 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

1 day ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

1 day ago