Advertisement

home

दिखावे की मांगनी कर लूट ली इज्जत, अब मांग रहा 25 लाख का दहेज

रिपोर्ट:विमलेश कुमार
बरखेड़ा (पीलीभीत) नारी सशक्तिकरण सिर्फ कागजो में ही सुचारु रूप से चल रहा है अगर बात धरातल पर की जाए तो आज भी महिलाओं का शोषण पुरुष समाज द्वारा किया जा रहा है कहीं जोर जबरदस्ती से तो कहीं दहेज के नाम पर तो कहीं मर्यादा की दुहाई देकर नारी समाज का लगातार शोषण किया जा रहाहै आपको बताते चलें कि ताजा मामला बरखेड़ा थाना क्षेत्र का है जहां की महिला ने बरखेड़ा पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बरखेड़ा कस्बे के ही एक वार्ड के चांद मियां पुत्र इब्राहिम के साथ उसके परिवार वालों ने रिश्ता तय कर दिया था रिश्ता तय हो जाने के बाद दोनों परिवार के लोगों द्वारा आपसी सहमति से26 /5/ 2023 को चांद मियां और प्रार्थनी की मंगनी की रस्म पुरी की गई थी मंगनी के 6 महीने के बाद चांद मियां के साथ युवती का विवाह होना तय हुआ था मंगनी के बाद चांद मियां का युवती के घर आना जाना शुरू हो गया दिनांक23 जुलाई 2023 को समय करीब 1:00 बजे चांद मियां अपने एक दोस्त के साथ युवती के घर गयाऔर वहां पर युवती को अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया इस घटना की चांद मियां द्वारा अपने दोस्त से वीडियो भी रिकॉर्ड करवा ली गई। उसके बाद लगातार चांद मियां वीडियो वायरल करने की धमकी देकर प्रार्थनी के साथ शारीरिक शोषण करता रहा। प्रार्थनी जब भी शादी के लिए कहती तो चांद मियां मना कर देता परेशान होकर प्रार्थनी ने अपने शारीरिक शोषण की कहानी अपने परिवार वालों को बताई जिस पर प्रार्थनी के परिवार वाले अपने सभी रिश्तेदारों को लेकर चांद मियां के घर आएऔर शादी की बात की शादी की बात पर चांद मियां ने युवती के परिजनों से निकाह करने के बदले में 25 लाखरुपए की मांग की की है जिससे प्रार्थनी शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान होकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है अब देखना यह हैकी क्या सरकारऐसे दहेज लोभियों और महिलाओं का शोषण करने वालों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करती है या नहीं ?

Express views

Recent Posts

चेकिंग और चालान की शिकायत पर भड़के बरखेड़ा विधायक, बोले- बंद कराइए यह चालान, अनर्गल परेशान किया तो मुझसे बुरा कोई नहीं

पीलीभीत/बरखेड़ा। कस्बे में बुधवार शाम आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान उस…

3 hours ago

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

23 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

23 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

23 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

1 day ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

1 day ago