Advertisement

home

मैथिल समाज का हित भाजपा में सुरक्षित: सोमपाल शर्मा

बरेली मैं आसपास के जनपदों से उमड़ी भीड़
बरेली । मैथिल ब्राह्मण समाज का हित भाजपा में सुरक्षित है मैं सभी समाज के साथियों से आग्रह करूंगा कि वह खुलकर भाजपा का साथ दें ताकि राजनीति की मुख्य धारा में शामिल हो सके ।
यह विचार भारतीय जनता पार्टी बरेली के जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने संजय कमेटी हाल बरेली में आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में व्यक्त किया । श्री शर्मा ने कहा कि वह बरेली मंडल ,मुरादाबाद मंडल कि नहीं संपूर्ण उत्तर प्रदेश से बरेली पहुंचे कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद करता हूं श्री शर्मा ने कहा कि मेरी राजनीतिक यात्रा भाजपा में एक बूथ अध्यक्ष के रूप में शुरू हुई थी आज मैं जो कुछ भी हूं उसमें मेरे समाज का अहम योगदान है उन्होंने कहा कि मैथिल समाज के लोग कदापि निराश न हो उनके हित के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे ।
नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि समूचे उत्तर प्रदेश के मैथिल ब्राह्मण समाज के लोग एक झंडे के नीचे आए ।
बरेली लोकसभा क्षेत्र के सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि श्री सोमपाल शर्मा को जिला अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने सटीक निर्णय लिया है श्री शर्मा वास्तव में कर्तव्य निष्ठा और कुशल कार्यकर्ता रहे हैं उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या मैथिल ब्राह्मण समाज के लोग उनके स्वागत सम्मान के लिए एकत्र हुए हैं संजय कमेटी हाल में लंबे समय बाद इतनी भीड़ मैंने देखी है ।
इससे पूर्व बिथरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर शर्मा राघवेंद्र शर्मा ,पूर्व जिला अध्यक्ष पवन शर्मा और नवाबगंज क्षेत्र के विधायक डॉ एमपी आर्य ने सोमपाल शर्मा के भारतीय जनता पार्टी में किए गए योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की । इन नेताओं ने कहा कि पार्टी ने जिला अध्यक्ष पद पर श्री सोमपाल शर्मा को जो दायित्व सोंप है उस पर श्री सोमपाल शर्मा निश्चित रूप से खरे साबित होंगे ।
मैथिल ब्राह्मण समाज सभा के प्रांतीय अध्यक्ष ओपी शर्मा ने कहा कि समाज के लोग शिक्षित और संगठित हो , उन्होंने कहा कि अब मैथिल ब्राह्मण समाज संगठित हो चुका है जिसके आधार पर राजनीति में भागीदारी मिलनी चाहिए । भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि श्री सोमपाल शर्मा को जिला अध्यक्ष बनाकर जो जिम्मेदारी भाजपा ने सौंपी है वह वास्तव में समाज के लिए गौरव की बात है । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हाथरस के एडीएम (प्रशासन) शिवनारायण शर्मा कहा कि पार्टी ने सोमपाल शर्मा को जिला अध्यक्ष बरेली का दायित्व सौंपा है वह उनकी कड़ी मेहनत का फल है उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसा करके पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मैथिल समाज का राजनीतिक कद ऊंचा कर दिया है यह हमारे लिए गौरव की बात है ।
मैथिल समाज के प्रांतीय अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ प्रमोद कुमार शर्मा , जितेंद्र कुमार एडवोकेट इंजीनियर, नवल किशोर शर्मा ,डॉक्टर सुभाष मैथिल पप्पू लाल झा प्रीति झा , अनिल शर्मा , राजेश शर्मा,पुष्पेंद्र शर्मा मुनेश शर्मा, चोखे लाल शर्मा ,नवदीप शर्मा, सुभाष मैथिल, देवकीनंदन मैथिल नरेंद्र शर्मा , टीटू शर्मा, चंद्रसेन शर्मा, प्रमोद शर्मा, नेत्रपाल शर्मा बुद्धसेन शर्मा चंद्रसेन शर्मा अमरपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सुरेश चंद्र झा ने किया।

Express views

Recent Posts

मछलियों को चारा डालने गए ग्रामीण की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में बुधवार दोपहर एक बेहद दुखद घटना सामने आई,…

15 hours ago

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम करनापुर में मंगलवार को 32 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध…

17 hours ago

बोलेरो पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार को कस्बे में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल…

17 hours ago

बीडीए की बड़ी कार्रवाई: बरेली में सपा नेता का कोचिंग सेंटर सील, एक कमरे में ठूंसकर बिठाए थे 150 छात्र

लखनऊ अग्निकांड के बाद दूसरे दिन भी जारी रहा सघन चेकिंग अभियान,सिर्फ एक फीट चौड़ी…

17 hours ago

पीलीभीत: सिस्टम की बेरुखी से तंग आकर किसान का अनोखा विरोध, 9 महीने भटकाया, अब मेरी ज़मीन एसडीएम और लेखपाल को दान कर दो डीएम साहब!”

भ्रष्टाचार और लचर व्यवस्था की खुली पोल, पीड़ित ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा- '…

21 hours ago

जिलाधिकारी ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रशासक व सचिव को चौपाल लगाने के निर्देश दिए

विमलेश कुमार@express views बरखेड़ा।तीन दिन लगातार ब्लॉक के प्रत्येक ग्राम पंचायत मे ग्राम प्रसाशक ब…

2 days ago