Advertisement

home

तेज रफ्तार बनी काल , बाइक सवार दो दोस्तों की मौत


बरेली। शाहजहांपुर नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह फरीदपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में जा गिरी, जहां सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतकों की पहचान उन्नाव जनपद के मारवी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम विलकीपुर निवासी 34 वर्षीय सूरज पुत्र शोभालाल और कुशीनगर जनपद के हाथा थाना क्षेत्र के ग्राम धारा बुजुर्ग निवासी 25 वर्षीय गोलू अली पुत्र मोमुद्दीन के रूप में हुई है। दोनों युवक चंडीगढ़ से बाइक द्वारा अपने घर के लिए निकले थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोनों फरीदपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित नदिया अशोक गांव के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलते हुए सड़क की दूसरी लेन में जा गिरे, जहां वे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही फरीदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के वक्त मृतकों के अन्य साथी भी अलग-अलग बाइकों से उनके साथ यात्रा कर रहे थे। साथ चल रहे हरदोई के माधोगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गौसगंज निवासी शुभम पुत्र रामजीवन ने पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Express views

Recent Posts

एसएसपी बरेली ने पांच इंस्पेक्टर और एक दरोगा के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए पांच निरीक्षकों…

9 hours ago

मोटरसाइकिल लूट का आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

बरखेड़ा। मोटरसाइकिल लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार…

18 hours ago

महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर…

2 days ago

एशियन पैरा खेलों में यूपी के खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बरेली। जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक आयोजित पांचवें एशियाई पैरा खेल-2026…

2 days ago

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में गो-तस्करी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये…

2 days ago

कजाकिस्तान में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर थमाकर भेजा विदेश

विदेश में फंसा युवक, भारतीय दूतावास की मदद से महीनों बाद लौटा घर,आरोपी पर एफआईआर…

3 days ago