Advertisement

home

तेज रफ्तार बनी काल , बाइक सवार दो दोस्तों की मौत


बरेली। शाहजहांपुर नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह फरीदपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में जा गिरी, जहां सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतकों की पहचान उन्नाव जनपद के मारवी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम विलकीपुर निवासी 34 वर्षीय सूरज पुत्र शोभालाल और कुशीनगर जनपद के हाथा थाना क्षेत्र के ग्राम धारा बुजुर्ग निवासी 25 वर्षीय गोलू अली पुत्र मोमुद्दीन के रूप में हुई है। दोनों युवक चंडीगढ़ से बाइक द्वारा अपने घर के लिए निकले थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोनों फरीदपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित नदिया अशोक गांव के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलते हुए सड़क की दूसरी लेन में जा गिरे, जहां वे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही फरीदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के वक्त मृतकों के अन्य साथी भी अलग-अलग बाइकों से उनके साथ यात्रा कर रहे थे। साथ चल रहे हरदोई के माधोगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गौसगंज निवासी शुभम पुत्र रामजीवन ने पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

6 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

6 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

7 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

7 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago