Advertisement

home

नगर पंचायत कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बरेली (फतेहगंज पश्चिमी) ।नगर पंचायत कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या घर में मचा कोहराम। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कर्मचारी केहर सिंह उर्फ केरी ने गृह क्लेश के चलते अवसाद में आकर शाम लगभग 4 बजे अपने घर के कमरे में लगे पंखे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त उनकी पत्नी रेखा बाजार में घर का सामान खरीदने गई थी। जब उनकी पत्नी खरीदारी करके घर वापस आए तो कमरे का दरवाजा अंदर से लगा हुआ था काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर पड़ोस में रह रहे लोगों ने धक्का मार का दरवाजा तोड़ कर देखा तो केहर सिंह उर्फ केरी के पंखे के नीचे दुपट्टा गर्दन पर बांधकर लटका हुआ था मोहल्ले वालों ने तुरंत दुपट्टा काटता है उसे नीचे उतर जब तक उसकी मौत हो चुकी थी मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी रेखा रोने और चिल्लाने लगी इस दौरान वह बेहोश हो गई। नगर पंचायत प्रतिनिधि हारून चौधरी ने बताया कि थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव खैलम निवासी केहर सिंह उर्फ केरी फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में बसंती के मकान का किराए पर रहता था और नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग कर्मचारी था। मृतक केहर सिंह उर्फ केरी अपने पीछे अपनी पत्नी रेखा पुत्र राहुल, वंश, रितिक और पुत्री परी को रोता बिलखता छोड़कर चला गया।

Express views

Recent Posts

महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर…

18 hours ago

एशियन पैरा खेलों में यूपी के खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बरेली। जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक आयोजित पांचवें एशियाई पैरा खेल-2026…

22 hours ago

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में गो-तस्करी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये…

1 day ago

कजाकिस्तान में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर थमाकर भेजा विदेश

विदेश में फंसा युवक, भारतीय दूतावास की मदद से महीनों बाद लौटा घर,आरोपी पर एफआईआर…

2 days ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

बरखेड़ा। पीलीभीत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरखेड़ा में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

2 days ago

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक फरार

​बरखेड़ा।स्थानीय पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन दिन के भीतर बड़ी…

2 days ago